फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni DM served notice to GM of warehouse along with Food and Cooperative Department in paddy procurement

Katni News: धान खरीदी में लापरवाही पड़ी भारी, DM ने खाद्य और सहकारी विभाग सहित वेयरहाउस के GM को थमाया नोटिस

Thu, 21 Dec 2023 12:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Dec 2023 12:38 PM IST
सार

कटनी जिले में धान खरीदी मामले में लापरवाही भारी पड़ गई। जिला कलेक्टर ने खाद्य और सहकारी विभाग सहित वेयर हाउस के जनरल मैनेजर को नोटिस थमा दिया है।

विज्ञापन
Katni DM served notice to GM of warehouse along with Food and Cooperative Department in paddy procurement
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कटनी में पिछले 21 दिन से शासन स्तर पर किसानों से उनकी उपज (धान) को खरीदी केन्द्रों के माध्यम से खरीदने का कार्य चल रहा है। इस पूरे कार्य में किसानों को कोई दिक्कत का समाना न करना पड़े, इसके लिए नान (मप्र नागरिक आपूर्ति निगम), खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग सहित मप्र वेयर हाउस कॉर्पोरेशन जैसे चार विभागों को शामिल किया जाता है। ताकि किसानों को मिलने वाली सुविधाएं, बरदाना अच्छे स्तर का हो, जिससे उनकी धान जल्द तुलकर उनके खाते में पैसे चले जाएं।

विज्ञापन


लेकिन उपार्जन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अधिकारियों की सुस्त रवैया को देखते हुए कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से चारों विभाग के अधिकारियों से चर्चा की, जिसमें उपार्जन से जुड़ी समीक्षा में फटे बरदाना, छन्ना लगाने, परिवहन कार्य में सुस्ती पर गहन नाराजगी जाहिर करते हुए नान अधिकारी अमित गौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन


कटनी के 79 धान खरीदी केंद्रों में अब तक 82 हजार 625 मीट्रिक टन धान उपार्जित की गई है, जिसमें से महज 47 प्रतिशत ही परिवहन हुआ है। जो करीब 39 हजार 241 मीट्रिक टन होता है। वहीं, स्वीकृत पत्रक में 13 फीसदी हुआ, जिसके चलते कृषकों को भुगतान में देरी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें कलेक्टर ने खाद्य आपूर्ति अधिकारी बालेंद्र शुक्ला, मध्यप्रदेश वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के जीएम योगेंद्र सिंह सेंगर सहित सहायक आयुक्त सहकारिता राजयशवर्धन कुरील को भी नोटिस जारी करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सभी को हिदायत देते हुए कहा कि खराब मौसम और बारिश की संभावना के मद्देनजर उपार्जन केन्द्रों में त्रिपाल और अन्य व्यवस्थाओं को बढ़ाएं। इसके साथ परिवहन में गति को और बढ़ाएं, ताकि किसानों को उनकी उपज की मूल्य जल्द से जल्द उनके खाते में पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed