{"_id":"64eadec896ee8d90f50043c5","slug":"katni-crime-smuggler-arrested-with-60-liters-of-raw-liquor-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni Crime: 60 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार,कई मामले दर्ज होने के बाद भी आरोपी ने नहीं छोड़ी तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni Crime: 60 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार,कई मामले दर्ज होने के बाद भी आरोपी ने नहीं छोड़ी तस्करी
Sun, 27 Aug 2023 10:57 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:57 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 60 लीटर कच्ची शराब सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आबकारी एक्ट लगाकर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी पुलिस को शातिर बदमाश को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। आरोपी शख्स पर पूर्व में 11 मामले दर्ज हैं। बावजूद इसके वह शराब तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। पूरी कार्रवाई कुठला थाना क्षेत्र के चक्की घाट तिराहे पर अंजाम दी गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अभिषेक चौबे को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक में सवार होकर एक शख्स कच्ची शराब की तस्करी कर रहा है, जिसके बाद मौके पर पहुंची कुठला पुलिस थाना प्रभारी ने अपने पुलिस बल के साथ मुखबिर के बताए गए हुलिए के अनुरूप आ रहे शख्स को घेराबंदी का पकड़ा। गाड़ी की तलाशी दौरान युवक की गाड़ी में दो डिब्बे मिले, जिसमें करीब 60 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस पूछताछ पर शराब तस्कर की पहचान चक्की घाट निवासी गोपाल निषाद के रूप में हुई, जिस पर पूर्व में अलग-अलग थाना क्षेत्र में 11 अपराध पंजीबद्ध है।
विज्ञापन
वहीं, ताजा मामला अवैध शराब तस्करी का जुड़कर 12 प्रकरण दर्ज हो गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी से बरामद हुई 60 लीटर शराब की कीमत पुलिस ने 10 हजार से अधिक की आंकी है। फिलहाल, कुठला पुलिस ने अवैध शराब सहित गाड़ी की जब्ती बनाते हुए आरोपी गोपाल निषाद पर आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण बनाकर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
