{"_id":"646351760ac6790e3c049576","slug":"katni-crime-innocent-girl-along-with-wife-hanged-herself-after-attacking-with-an-axe-two-died-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni Crime: पत्नी सहित मासूम बच्ची पर कुल्हाड़ी से वार कर खुद फांसी पर लटका, दो की मौत तो एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni Crime: पत्नी सहित मासूम बच्ची पर कुल्हाड़ी से वार कर खुद फांसी पर लटका, दो की मौत तो एक की हालत गंभीर
Tue, 16 May 2023 03:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 16 May 2023 03:18 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सनकी पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी सहित दो वर्षीय बच्ची पर कुल्हाड़ी से हमलाकर दिया। घटना में पत्नी को गंभीर चोट आने के चलते मौत हो गई तो वहीं मासूम बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी जिले में दिल दहला देने वाली पूरी वारदात बड़वारा के बंदरी ग्राम से समाने आई है। यहां विदिशा के रहने वाले दीप सिंह कोल ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी सहित मासूम बच्ची पर धारदार हथियार कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में मां बेटी को गंभीर रूप से घायल हुई, जिसमे मां की हॉस्पिटल ले जाने से पहले मौत हो गई। वहीं बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
बड़ी बात ये है कि आरोपी पति दीप सिंह कोल ने दर्दनाक घटना को अंजाम देने के बाद खुद भी फांसी के फंदे में झूलकर जीवनलीला समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची बड़वारा पुलिस ने पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया है।
विज्ञापन
डीएसपी शालिनी परस्ते ने बताया कि कुछ समय पूर्व किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। उसके बाद आज यानी मंगलवार को दीप कोल ने धारदार हथियार से बच्ची सहित पत्नी पर जानलेवा हमला किया था, पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
