फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   kamalnath urge people to make congress bandh successfull call to protest against rising fuel and cooking gas prices

मध्यप्रदेश: ईंधन के बढ़े दामों के विरोध में 20 फरवरी को कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी बंद

Fri, 19 Feb 2021 02:19 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: स्नेहा बलूनी Updated Fri, 19 Feb 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
kamalnath urge people to make congress bandh successfull call to protest against rising fuel and cooking gas prices
कांग्रेस नेता कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल एवं घरेलू गैस सिलिंडरों के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में शनिवार को आधे दिन के प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया है और जनता से इसमें शामिल होने की अपील की है। वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मुद्दे पर एक वीडियो संदेश जारी किया है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को जारी अपने वीडियो संदेश में कहा, 'डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आज जनता परेशान है। सरकार जनता को राहत देने की बजाय कर वसूल करने में लगी है।' उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने 20 फ़रवरी को राज्य बंद का आह्वान किया है। मैं सबसे अपील करता हूं कि इस बंद में शामिल होकर सरकार को जगाने में साथ दें।'
विज्ञापन


वहीं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि यह बंद 20 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बंद से दूध, अखबार, दवा दुकानें और अस्पतालों को मुक्त रखा गया है। शेखर ने बताया कि हम शनिवार को रैली निकालेंगे और लोगों से अपील करेंगे कि वे शनिवार को दोपहर दो बजे तक अपनी दुकानें बंद रख कर इसे सफल बनाने में कांग्रेस को समर्थन और सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच, मध्यप्रदेश के अनूपपुर स्थित प्रकाश पेट्रोल पंप के मालिक ने बताया कि अनूपपुर जिले के कोतमा में सामान्य पेट्रोल 100.31 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है और अनूपपुर में 100.26 रूपये प्रति लीटर सामान्य पेट्रोल के दाम पहुंच गये हैं।


वहीं, मध्यप्रदेश पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन के सचिव नकुल शर्मा ने बताया कि भोपाल में 'पावर पेट्रोल' की कीमत अब 101.85 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि सामान्य पेट्रोल 98.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 88.82 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed