फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamalnath praises Indian Air Force over strike on Balakot terror base

मध्यप्रदेश : एयर स्ट्राइक पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी वायुसेना को बधाई

Tue, 26 Feb 2019 04:25 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, भोपाल
भाषा, भोपाल Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 26 Feb 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
Kamalnath praises Indian Air Force over strike on Balakot terror base
Kamalnath - फोटो : social media

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पाकिस्तानी सीमा के भीतर स्थित आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई पर सैनिकों की सराहना करते हुए इसका समर्थन किया। भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को तड़के सीमापार पाकिस्तान स्थित बालाकोट में आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को निशाना बनाया जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी, प्रशिक्षक, शीर्ष कमांडर और जिहादी मारे गए।

विज्ञापन


भारतीय वायु सेना की इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया कि भारतीय वायु सेना के जांबाज सैनिकों द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई जबरदस्त कार्रवाई के लिए सैनिकों को बधाई। मैं और मेरी पार्टी राष्ट्रहित में उठाए जाने वाले हर कदम पर आपके साथ हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने का अभियान शुरू हो गया है ! भारत की तरफ कोई गलत नजर से देखेगा, तो उसका वही अंजाम होगा जो आज जैश के आतंकियों का हुआ है। 


मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि आज भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले का बदला ले लिया है। भारत ने आज यह सिद्ध कर दिया है कि देश की अखंडता और स्वाभिमान के विरुद्ध यदि कोई आंख उठाएगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। आतंकवादी शिविरों को ध्वस्त करने के लिए भारतीय वायुसेना को बहुत-बहुत बधाई।


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट में कहा कि यह सिर्फ निंदा करने वाली मजबूर सरकार नहीं है, अपितु जोरदार तत्काल जवाब देने वाली मजबूत सरकार है। एक अन्य ट्वीट में विजयवर्गीय ने कहा कि आतंक पर भारी 12 !!! पुलवामा हमले के 12 दिन बाद, वायुसेना के 12 मिराज विमानों से आतंकियों के 12 ठिकानों पर मुंहतोड़ जवाब! घर में घुसकर पाकिस्तान को जवाब देने पर इंडियन आर्मी और इंडियन एयर फोर्स और सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed