फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Naths stance on Covids position, said PM Modi has made the country a superpower

मध्यप्रदेश: कोविड की स्थिति पर कमलनाथ का तंज, कहा- मोदी ने तो देश को सुपरपावर बना दिया है

Fri, 30 Apr 2021 01:07 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 30 Apr 2021 01:07 AM IST
सार

  • कमलनाथ ने देश में कोविड-19 की खराब स्थिति पर मोदी पर तंज कसते हुए यहां संवाददाताओं से ऑनलाइन चर्चा करते हुए कहा, भारत को तो मोदीजी ने सुपरपावर बना दिया है और कोई अब भारत के पास डर के मारे आने को तैयार नहीं है

विज्ञापन
Kamal Naths stance on Covids position, said PM Modi has made the country a superpower
कांग्रेस नेता कमलनाथ - फोटो : Facebook

विस्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को देश में कोविड-19 महामारी की खराब स्थिति के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत को तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुपरपावर बना दिया है, क्योंकि आज डर के मारे कोई विदेशी भारत के पास आने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 3,79,257 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,83,76,524 हो गई है, जबकि गुरुवार को एक दिन में अब तक सर्वाधिक 3,645 लोगों की इस महामारी से मौत हुई, जिससे देश में अब तक इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,04,832 हो गई है।
विज्ञापन


कमलनाथ ने देश में कोविड-19 की खराब स्थिति पर मोदी पर तंज कसते हुए यहां संवाददाताओं से ऑनलाइन चर्चा करते हुए कहा, भारत को तो मोदीजी ने सुपरपावर बना दिया है और कोई अब भारत के पास डर के मारे आने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा, भारत को तो आज पाकिस्तान एवं बांग्लादेश से मदद लेनी पड़ रही है। पाकिस्तान ने कहा कि हम आपको (भारत को) आक्सीजन टैंकर भेज देते हैं। ये हालात हैं कि हम आज अपनी झोली खोले घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ ने बताया, विश्व के सभी न्यूज एंजेसियों की मुख्य न्यूज में भारत है। बीबीसी, सीएनएन, फ्रेंच न्यूज, जर्मनी न्यूज एवं सिंगापुर जैसे छोटे देशों की मुख्य न्यूज में भारत है। उन्होंने कहा, देश में कोरोना की खराब स्थिति के बारे में अंतरराष्ट्रीय मीडिया एवं हमारे राष्ट्र का मीडिया दूसरी लहर दिखा रहे थे।

दूसरी लहर के लिए (केंद्र सरकार ने) कोई प्रबंध नहीं किया। हमारे स्कूल-कॉलेज बंद हो गये एवं परीक्षाएं निरस्त हो गई। लेकिन राजनीति चलती रही, रैलियां चलती रही। एक सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा, लोग भारत में मर रहे हैं। यह अंतरराष्ट्रीय मीडिया में दिखाया जा रहा है। कृपया बीबीसी, सीएनएन सुनें, कृपया फ्रेंच टीवी देखे। लोग मुझे पूरी दुनिया से इनका लिंक भेज रहे हैं। 

उन्होंने कहा, अब दुनिया भारत से डरने लगी है। मोदी जी भारत को एक सुपरपावर बनाने में सफल हो गए हैं इसलिए अब पूरी दुनिया भारत से डर रही है। कमलनाथ ने कहा कोविड-19 का टीका लगाना चाहिए। सबसे निवेदन करता हूं कि टीका लगायें।

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, टीका हो तो लगे। मोदी जी ने घोषणा कर दी कि एक मई से 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों को भी टीकाकरण होगा। कितने टीके उपलब्ध हैं? कौन लगाएगा टीका, जब टीका ही नहीं है। लोग तंग आ जाएंगे, थक जाएंगे और कहेंगे की भाड़ में जाये टीका।


टीका लगाना तो इन्होंने तीन दिन के लिए बंद कर दिया है और कहते हैं कि हम सॉफ्टवेयर अपडेट कर रहे हैं, इसलिए बंद कर दिए हैं। कमलनाथ ने केंद्र सरकार द्वार विदेशों में कोविड-19 का टीका भेजने पर तंज कसा, हम तो (कोरोना टीका के) निर्यात पर लगे हुए थे। मोदी जी की वाह वाही हुई। यह मोदी जी का वाह वाही बहुत महंगी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed