फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath scindia rift increases over teachers issue, state congress committee call meeting today

सिंधिया के सड़क पर उतरने की चेतावनी पर कमलनाथ का जवाब- तो उतर जाएं

Sat, 15 Feb 2020 07:03 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 15 Feb 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Kamal Nath scindia rift increases over teachers issue, state congress committee call meeting today
ज्योतिरादित्य सिंधिया-कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के बीच तकरार तेज हो गई है। सिंधिया ने शिक्षकों के समर्थन में अपनी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने का एलान किया था जिसके बाद मुख्यमंत्री ने भी सिंधिया पर निशाना साधा। इसे लेकर शनिवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक बुलाई। इसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ और पार्टी नेताओं ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, दीपक बाबरिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रभारी, मीनाक्षी नटराजन और जीतू पटवारी ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद सिंधिया ने कहा कि यह एक कारगर बैठक थी और हम भविष्य में सकारात्मक तौर पर कार्य करते रहेंगे।

विज्ञापन

 
वहीं, कमलनाथ ने अपने तेवर सख्त करते हुए सिंधिया को सीधा जवाब दिया है। जब उनसे जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए जाने पर सिंधिया के सड़क पर उतर आने से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया- तो उतर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि वादे पांच साल में पूरे किए जाने हैं। हमने कई वादे पूरे भी किए हैं। बाकियों पर काम चल रहा है। सिंधिया जी किसी के खिलाफ नहीं हैं।  कमलनाथ जी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी एकजुट है। 
 

सोनिया तक पहुंची कमलनाथ-सिंधिया की लड़ाई

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार शाम को दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिंधिया की तरफ से राज्य सरकार पर किए गए हमले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। सोनिया से मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा कि मैंने पार्टी अध्यक्ष को बताया है कि सरकार घोषणापत्र के वादों को पूरा करने के लिए कितनी सक्षम है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी पंचायत चुनाव और नगर पालिका चुनाव की तैयारियों और संगठन के मुद्दों को लेकर बातचीत हुई। वहीं सिंधिया के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वचन पत्र पांच साल के लिए होता है, पांच महीने के लिए नहीं।

सोनिया गांधी चुनेंगी नया प्रदेश अध्यक्ष : कमलनाथ 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह भी कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष चुनेंगी। वर्तमान में कमलनाथ ही प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। 
उन्होंने कहा, 'संगठन में किसी तरह का बदलाव और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति हमारी नेता सोनिया गांधी ही करेंगी।'

सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने पर नहीं हिचकिचाउंगा: सिंधिया

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के गांव में अतिथि अध्यापकों को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा था कि यदि सरकार पार्टी के घोषणापत्र को लागू नहीं करती है तो वह अपनी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने पर नहीं हिचकिचाएंगे। उन्होंने कहा था, अतिथि शिक्षकों से मैं कहना चाहता हूं कि मैंने आपकी मांग चुनाव से पहले भी सुनी थी। मैंने आपकी आवाज उठाई और आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपकी जो मांग सरकार के जिस घोषणापत्र में अंकित है वो हमारे लिए हमारा ग्रंथ है।’

आपकी तलवार और ढाल बनूंगा: ज्योतिरादित्य सिंधिया

पूर्व कांग्रेस सांसद ने अतिथि शिक्षकों को संयम रखने की सलाह दी थी। उन्हेोंने कहा था, यदि घोषणापत्र की एक-एक चीज पूरी नहीं हुई तो आप सड़क पर खुद को अकेले मत समझिएगा। सड़क पर आपके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उतरेगा। अभी सरकार बनी है, एक साल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed