फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath's taunt: Whatever school Modi ji has studied in, that school is also a gift of Congress

कमलनाथ का तंज: मोदी जी जिस भी स्कूल में पढ़े हैं, वो स्कूल भी कांग्रेस की ही देन है

Wed, 22 Dec 2021 06:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 22 Dec 2021 06:53 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कई पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कमलनाथ ने भाजपा सरकार को भी आड़े हाथ लिया।

विज्ञापन
Kamal Nath's taunt: Whatever school Modi ji has studied in, that school is also a gift of Congress
गाेंगपा के कई पदाधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘आदिवासी वर्ग के साथ हमेशा से कांग्रेस सरकार खड़ी रही है और हमेशा रहेगी। आज देश में इतनी भाषाएं हैं, देवी देवताएं हैं, जाति हैं, धर्म हैं पर इतनी विभिन्नता होने के बाद भी देश की महानता है कि आज हम सब एक झंडे के नीचे खड़े हैं, यह कांग्रेस की ही देन है। मुझे नहीं पता कि मोदी जी कौन से स्कूल में पढ़े हैं, लेकिन वह स्कूल भी कांग्रेस की ही देन है। आज देश को कमजोर किया जा रहा है।‘

विज्ञापन

यह बात कमलनाथ ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि आज आदिवासी भाइयों पर अत्याचार हो रहा है, उनका शोषण हो रहा है। आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में प्रदेश देश में नंबर वन पर है। शिवराज जी कहते हैं मैं किसान का बेटा हूं, पर प्रदेश किसानों की आत्महत्या में देश में नंबर वन पर है। प्रदेश महिला अपराध में नंबर वन पर है और ये आंकड़े किसी से छिपे नहीं हैं। आज बेरोजगारों, नौजवानों का भविष्य खतरे में है। आज आरक्षण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भाजपा आरक्षण खत्म कर देना चाहती है। भाजपा झूठ बोलने और लोगों को भ्रमित करने में माहिर है।   

विज्ञापन
गोंगपा के राजाराम कुलझरिया एवं आज शामिल हुए गोडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि शिवराज सरकार में पटवारी काम नहीं कर रहा है, सरपंच काम नहीं कर रहा है, कोई काम नहीं करना चाहता है। नीचे से ऊपर तक मोदी सरकार पूरा निजीकरण करने की तैयारी कर रही है, कांग्रेस के जमाने में ऐसा नहीं था। भाजपा की सरकार हमें आपस में लड़ाने का काम कर रही है। हम प्रदेश के हर क्षेत्र में जाएंगे। गांव-गांव जाकर आदिवासी भाइयों को सच्चाई बताएंगे। आज हमारे बच्चे लिख-पढ़ नहीं पा रहे हैं, जबसे मामा की सरकार मध्यप्रदेश में आई है प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। इस अवसर पर लक्ष्मण कौल, नरेन्द्र सिंह, जुमन मंसूरी, योगेश दुबे, दिवरीया उइके, पार्वती टांड़िया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed