फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath's big statement in MP: Said if Congress government is formed, we will restore the old pension, will implement it in any case

MP में कमलनाथ का बड़ा बयान: बोले- कांग्रेस की 2023 में सरकार बनी तो हम पुरानी पेंशल बहाल करेंगे, हर हाल में लागू करेंगे  

Sun, 01 May 2022 02:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 01 May 2022 02:28 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में सवा साल का समय बचा है। इसके पहले ही राजनीतिक पार्टियों ने वोटरों को साधना शुरू कर दिया है। रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की 2023 में सरकार बनी तो प्रदेश में पुरानी पेंशन लागू करेंगे। हर हाल में लागू करेंगे।     

विज्ञापन
Kamal Nath's big statement in MP: Said if Congress government is formed, we will restore the old pension, will implement it in any case
एमपी शिक्षक कांग्रेस के कार्यक्रम को संबोधित करते कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के अधिवेशन में बड़ा बयान दिया। कमलनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हम पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, हर हाल में लागू करेंगे। कमलनाथ ने कहा कि पुरानी पेंशन को कांग्रेस की दूसरी सरकारों ने भी लागू किया है।
विज्ञापन


बता दें राजस्थान के पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने के बाद मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग तेज हो गई है। इसको लेकर कर्मचारी संगठन बड़े आंदोलन का ऐलान कर चुके हैं। सत्ता पक्ष के विधायक भी पुरानी पेंशन लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन

 
2005 में नई पेंशन योजना लागू हुई 
प्रदेश में अप्रैल 2005 में पुरानी पेंशन योजना को बंद करके नई पेंशन योजना लागू की गई थी। प्रदेश में 1 जनवरी 2005 के बाद 3.35 लाख से ज्यादा कर्मचारी सरकारी सेवा में शामिल हुए हैं। इनमें से 2.87 लाख टीचर और बाकी 48 हजार अन्य सेवाओं के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है नई और पुरानी पेंशन योजना में अंतर 
पुरानी पेंशन योजना में रिटायरमेंट के समय वेतन की आधी राशि पेंशन के रूप में दी जाती थी। इसके लिए कर्मचारी के वेतन से पैसा नहीं कटता था। कर्मचारी का वेतन भुगतान सरकार की ट्रेजरी के जरिए होता था। वहीं, नई पेंशन योजना में बेसिक सैलरी का 10 फीसदी हिस्सा काटती है और 14 प्रतिशत राशि सरकार मिलाती है। नई पेंशन योजना शेयर बाजार पर आधारित है और भुगतान बाजार पर निर्भर रहता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed