{"_id":"5f6c5acd8ebc3e3b6829f0d4","slug":"kamal-nath-attack-on-shivraj-chouhan-says-cm-tells-three-lies-every-day-benefited-two-thousand-and-told-20-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलनाथ का शिवराज पर वार, कहा- रोज तीन झूठ बोलते हैं सीएम, फायदा दो हजार को हुआ और बताया 20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलनाथ का शिवराज पर वार, कहा- रोज तीन झूठ बोलते हैं सीएम, फायदा दो हजार को हुआ और बताया 20 लाख
Thu, 24 Sep 2020 02:08 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 24 Sep 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं, ऐसे में कांग्रेस और भाजपा नेताओं का एक-दूसरे पर हमला बोलना जारी है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस बार वर्तमान सीएम शिवराज सिंह चौहान को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि 2018 में प्रदेश की जनता द्वारा घर बैठाने के बाद भी वह झूठ बोलने से बाज नहीं आने वाले हैं।
विज्ञापन
कमलनाथ ने कहा, 'मैंने सोचा था कि 15 साल झूठ बोलने के बाद शिवराज जी ने सबक ले लिया होगा। जब 2018 चुनाव में प्रदेश की जनता ने उन्हें घर बैठाया, लेकिन इसके बाद भी वह बाज नहीं आने वाले। रोज तीन झूठ बोलते हैं। हमने संबल योजना में फर्जी लोगों को हटाया था।'
विज्ञापन
ये करेंगे 2 हजार लोगों का फायदा और कहेंगे की हमने 20 लाख लोगों का फायदा कर दिया। ये झूठ की राजनीति बहुत हो गई। आने वाले उपचुनाव में मध्य प्रदेश की जनता सच्चाई का साथ देगी, मतदाता बहुत समझदार हैं : कमलनाथ, मध्य प्रदेश पूर्व CM https://t.co/gOmkrGZuxf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2020
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'ये करेंगे 2 हजार लोगों का फायदा और कहेंगे की हमने 20 लाख लोगों का फायदा कर दिया। ये झूठ की राजनीति बहुत हो गई। आने वाले उपचुनाव में मध्यप्रदेश की जनता सच्चाई का साथ देगी, मतदाता बहुत समझदार हैं।'
