{"_id":"5f7a05018ebc3eefb700ab4e","slug":"kailash-vijayvargiya-says-dissemination-of-false-information-to-public-in-regarding-new-agriculture-laws-is-like-criminal-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए कृषि कानूनों को लेकर जनता के सामने दुष्प्रचार आपराधिक कृत्य के समान: कैलाश विजयवर्गीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए कृषि कानूनों को लेकर जनता के सामने दुष्प्रचार आपराधिक कृत्य के समान: कैलाश विजयवर्गीय
Sun, 04 Oct 2020 10:53 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को कृषि सुधार विधेयकों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार विधेयकों के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी से कानूनों में तब्दील होने के बाद इसके बार में दुष्प्रचार करना आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि चाहे यह दुष्प्रचार वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी करें या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करें, सभी आपराधिक श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष विधेयक को जनता के सामने गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं। जनता इसके लिए उन्हें माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
अकाली दल किसान को समझा नहीं पाई
वहीं नए कृषि कानूनों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल के भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग होने पर विजयवर्गीय ने कहा कि अकाली दल कृषि विधेयकों के बारे में अन्नदाताओं को ठीक तरह से समझा नहीं पाए और वे प्रदेश के किसानों के दबाव में आ गए। अगर वे खुद इन विधेयकों को अच्छी तरह समझकर किसानों को डंके की चोट पर समझाते, तो पंजाब में कृषक आंदोलन नहीं होता।
विज्ञापन
नए कृषि कानूनों द्वारा किसान की आमदनी दोगुनी
उन्होंने नए कृषि कानूनों को किसानों की आमदनी दोगुनी करने का साधन करार देते हुए आरोप लगाया कि इनके विरोध में उतरे विपक्षी दल देश के हित में नहीं सोच रहे हैं।
तृणमूल कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में 100 सीटें भी नहीं जीत सकेगी
विजयवर्गीय, भाजपा संगठन में पश्चिम बंगाल के प्रभारी हैं। उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ बोल रहा हूं कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में 100 सीटें भी नहीं जीत सकेगी क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केवल अपनी कुर्सी और दल की चिंता करती हैं। वह देश की चिंता नहीं करती हैं।
योगी आदित्यनाथ एक कुशल प्रशासक
भाजपा महासचिव ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कुशल प्रशासक बताते हुए कहा कि हाथरस कांड का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना बहुत ही शर्मनाक है, लेकिन हमें योगी आदित्यनाथ पर विश्वास है कि वह अपने राज्य में अपराधियों को संरक्षण कभी नहीं दे सकते। विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि हाथरस कांड की सीबीआई जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
