फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kailash Vijayvargiya Posted Old Video of Telangana Claiming It From Khargone Violence

अब कैलाश ने गलत वीडियो पोस्ट किया: खरगोन का बताकर तेलंगाना का वीडियो डाला, दिग्गी बोले- शिवराज-नरोत्तम केस क्यों न करें

Thu, 14 Apr 2022 04:57 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 14 Apr 2022 04:57 PM IST
सार

खरगोन हिंसा को लेकर दिग्विजय सिंह ने गलत वीडियो पोस्ट किया और उनके खिलाफ केस दर्ज हो गए। अब ऐसा ही काम भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने किया है। 
 

विज्ञापन
Kailash Vijayvargiya Posted Old Video of Telangana Claiming It From Khargone Violence
कैलाश विजयवर्गीय और उनका विवादित ट्वीट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी पर भड़की हिंसा को लेकर सियासी घमासान थम नहीं रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बिहार का वीडियो खरगोन का बताकर ट्वीट किया था। ट्रोल होने पर उसे डिलीट किया। इसके बाद भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें घेरा। उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने के केस कम से कम 5 जिलों में दर्ज हुए हैं। अब भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ऐसा ही कुछ किया है। दिग्विजय सिंह ने पूछा कि आपके खास शुभचिंतक नरोत्तम मिश्रा और शिवराज सिहं चौहान आपके खिलाफ मुकदमा क्यों न करें?
विज्ञापन


विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट के साथ लिखा कि 'ये हैं खरगोन में चचाजान, दिग्विजय सिंह के शांतिदूत। पुलिस इन पर कार्यवाही न करे तो क्या करें?? आस्तीन के साँप कोई भी हों फन कुचलना जरूरी है।' उनके इस ट्वीट के साथ एक वीडियो है, जिसमें एक मुस्लिम युवक कह रहा है कि 'चार गाड़ियां हमारे एरिये में है। हम जरा कुछ करें तो तहलका मचा देते हैं यह लोग। इतना डर काफी है तुम्हारे लोगों के लिए। समझ गए न।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Koo App

ये हैं खरगोन में चचाजान दिग्विजय सिंह के शांतिदूत पुलिस इन पर कार्यवाही न करे तो क्या करे?? आस्तीन के साँप कोई भी हों फन कुचलना जरूरी है।

View attached media content

- Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) 14 Apr 2022

कांग्रेस ने उठाए सवाल
इस वीडियो पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लिखा कि 'कैलाश जी आपने जो विडियो डाला है वह खरगोन का नहीं है। जिस भाषा का उपयोग आपने किया है, वह भड़काने वाली है। क्यों ना शिवराज जी व नरोत्तम जी जो कि आपके 'ख़ास' शुभचिंतक हैं, आपके खिलाफ मुकदमा दायर करें? मैं नहीं करूंगा क्योंकि मैं जानता हूं, आपके आजकल 'अच्छे दिन' नहीं चल रहे हैं।' उधर, कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने सवाल उठाया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने यह वीडियो ट्वीट कर इसे खरगोन का बताया है… क्या यह वीडियो खरगोन का है? शायद नहीं? यदि यह वीडियो वहां का नहीं है तो इस झूठे वीडियो के आधार पर इन पर भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए। यह सद्भाव बिगाड़ने का कृत्य है...' 

पहले भी सामने आया है यह वीडियो
तेलंगाना के निजामाबाद में स्थित स्टार होटल के सामने बना यह वीडियो 2019 का है। जब हमने इस वीडियो के बारे में और जांच की तो पता चला कि इस वीडियो को बनाने वाले के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था। पिछले कुछ समय में सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े मामलों में यह वीडियो बार-बार सामने आ रहा है। यहां तक कि राजस्थान की करौली हिंसा के बाद भी यह वीडियो वायरल हुआ था। यूपी में भी कुछ समय पहले यह वीडियो चर्चा का विषय बना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed