फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kailash Vijayvargiya PM Modi not marry influence of patriotism, Congress asked who is Jashodaben

भाजपा महासचिव विजयवर्गीय बोले- पीएम मोदी ने देशभक्ति के नशे में शादी नहीं की

Mon, 03 Feb 2020 08:50 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: देव कश्यप Updated Mon, 03 Feb 2020 08:50 AM IST
विज्ञापन
Kailash Vijayvargiya PM Modi not marry influence of patriotism, Congress asked who is Jashodaben
नशे के खिलाफ मैराथन में कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : Twitter

अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बयान दिया है। कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में रविवार को नशे के खिलाफ एक मैराथन दौड़ के बाद भाषण दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशे में रहना अच्छी बात है, लेकिन यह नशा काम और देशभक्ति का होना चाहिए। इसके आगे उन्होंने कहा कि 'नशा इतना भी ना हो कि मोदी जी जैसे शादी ही ना करें।'

विज्ञापन


उनके इस बयान पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया प्रभारी नरेंद्र सलूजा ने पूछा कि अगर मोदी ने शादी नहीं की तो जसोदाबेन कौन हैं? क्या मोदी का चुनाव में दिया गया शपथ पत्र झूठा है? अगर ऐसा है तो उनका चुनाव शून्य घोषित होना चाहिए।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय बीते दिनों उन्होंने इंदौर में नागरिकता की पहचान को लेकर अजीब बयान दिया था। उन्होंने इंदौर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मजदूरों के पोहा खाने के स्टाइल से मैं समझ गया कि वह बांग्लादेशी हैं। जब मैंने मजदूरों से बात की तो वे यह तक नहीं बता पाए कि पश्चिम बंगाल के किस जिले या गांव में रहते हैं।



सेवा सुरभि के कार्यक्रम में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आयोजित परिसंवाद में उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि उन्हें सुरक्षा दिए जाने के पीछे वजह यह है कि एक बांग्लादेशी युवक इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में डेढ़ साल तक रहकर मेरी रेकी कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी से यह बात सामने आई। 

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि जब कुछ दिन पहले मेरे घर में एक कमरे के निर्माण का काम चल रहा था तो कुछ मजदूरों के खाना खाने का तरीका मुझे अजीब लगा। वे केवल पोहा खा रहे थे। मैंने उनके सुपरवाइजर से बात की और पूछा कि क्या ये बांग्लादेशी हैं। इसके दो दिन बाद कोई भी मजदूर काम पर नहीं आया। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि मैंने अभी तक इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई है लेकिन आप लोग भी सतर्क रहें। घुसपैठिए देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed