ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आदिवासी के घर में बनाई रोटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आदिवासी परिवार के घर में जाकर चूल्हे पर रोटी बनाई और उसके बाद आदिवासियों और कार्यकर्ताओं को खाना भी परोसा। मध्य प्रदेश के शहडोल संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव है। यहां सिंधिया पार्टी के उम्मीदवार का प्रचार करने पहुंचे। सिंधिया ने सोमवार रात उमरिया जिले के बड़वाही गांव में रात गुजारी। उन्होंने अपने इस गांव के प्रवास की कुछ तस्वीरें ट्वीट की हैं।
Tried my hand at making some rotis at Kusham Singh's house in Badwahi - where I halted for the night! pic.twitter.com/JEe7Ofj9AZ
— Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia) November 8, 2016विज्ञापन
आदिवासियों के साथ झूमे सिंधिया
इस ट्वीट में सिंधिया ने लिखा है कि उन्होंने एक किसान परिवार के घर विश्राम किया और रोटी बनाने में हाथ आजमाया। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 'रात्रि भोजन सबके साथ मिलकर खाने और खिलाने का आनंद और उल्लास अलग है।' इस गांव में उन्होंने चौपाल भी लगाई और आदिवासियों के साथ नाच-गाने का भी आनंद उठाया।
शहडोल में आदिवासी भाइयो के साथ लोक संगीत एवं नृत्य के दौरान ! pic.twitter.com/kjLYAZPwvY
— Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia) November 8, 2016
