फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jyotiraditya Scindia meets Amit Shah and discusses Madhya Pradesh Shivraj Singh Chouhan cabinet

मध्यप्रदेश: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की अमित शाह से मुलाकात, मंत्रिमंडल गठन पर हुई चर्चा

Fri, 17 Apr 2020 10:34 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Fri, 17 Apr 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia meets Amit Shah and discusses Madhya Pradesh Shivraj Singh Chouhan cabinet
ज्योतिरादित्य सिंधिया और गृहमंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मध्यप्रदेश में दो से तीन दिन में मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है। सिंधिया की इस मुलाकात को भी मंत्रिमंडल गठन से ही जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि सिंधिया ने मंत्रिमंडल को बड़ा करने की बात रखी है। वहीं, मंत्रिमंडल के गठन की कवायद के बीच भाजपा के वरिष्ठ विधायक और संभावित दावेदार भोपाल में जुट गए हैं।

विज्ञापन


ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने खेमे के छह पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रभुराम चौधरी, इमरती देवी और प्रद्युम्न सिंह तोमर को एक साथ मंत्री बनवाना चाहते हैं। हालांकि, भाजपा ने साफ किया है कि वह प्रदेश में छोटे मंत्रिमंडल का ही गठन करेगी। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस मंत्रिमंडल गठन में सिंधिया खेमे से सिलावट और राजपूत को ही मौका मिल सकता है। लॉकडाउन के बाद बचे हुए लोगों को भी मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया जाएगा। गुरुवार को मंत्रिमंडल के नाम और उनके विभागों को लेकर चर्चा हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मुध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहली बार में वित्त, वाणिज्यिक कर व आबकारी, कृषि, सहकारिता, खाद्य, गृह-परिवहन, पंचायत, राजस्व और स्वास्थ्य मंत्री बनाएंगे। जिनमें से मुख्य मंत्रालय भाजपा अपने पास रख सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed