फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   jyotiraditya scindia congress 60 years electricity water roads gwalior chambal

सियासत: केंद्रीय मंत्री सिंधिया का कांग्रेस पर निशाना, बोले-60 साल राज किया, पर बिजली-पानी, सड़क न दे पाए

Sun, 20 Sep 2026 05:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 20 Sep 2026 05:56 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के लंबे शासन पर निशाना साधते हुए बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का मुद्दा उठाया। उन्होंने चंबल-कोतवाल बांध जल परियोजना और आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेसवे सहित क्षेत्र की विकास योजनाओं का उल्लेख किया। सिंधिया ने ग्वालियर-चंबल अंचल के समग्र विकास की बात कही।

विज्ञापन
jyotiraditya scindia congress 60 years electricity water roads gwalior chambal
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के 60 साल के शासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश पर लंबे समय तक शासन किया, लेकिन उसके कार्यकाल में पर्याप्त बिजली, पानी और सड़कों का बेहतर नेटवर्क विकसित नहीं हो सका। केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद ही इन मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है।
विज्ञापन


सिंधिया ने मुरैना और ग्वालियर क्षेत्र की प्रमुख विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि चंबल से शुरू होने वाला जल प्रोजेक्ट आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी का स्थायी समाधान बनेगा।
विज्ञापन


चंबल-कोतवाल बांध परियोजना
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रशासन चंबल और कोतवाल बांध से लगभग 21 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहा है। इस पाइपलाइन के माध्यम से ग्वालियर शहर को प्रतिदिन 150 एमएलडी पानी मिलेगा। जल संसाधन विभाग परियोजना पर तेजी से काम कर रहा है और इसे मार्च, 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। परियोजना न केवल पेयजल समस्या को खत्म करेगी, बल्कि कृषि क्षेत्र को भी बड़ा लाभ मिलेगा। क्षेत्र की लगभग साढ़े पांच लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- उज्जैन: सीएम मोहन यादव ने किया सड़क चौड़ीकरण कार्यों का औचक निरीक्षण, सिंहस्थ की तैयारियों का लिया जायजा


आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेस-वे
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को गति देने के लिए सरकार 5,200 करोड़ रुपये की लागत से आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेस-वे बना रही है। इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद ग्वालियर से आगरा का सफर करीब 50 मिनट में पूरा हो सकेगा। यह क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग और आकांक्षा थी। इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति देने पर केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। एक्सप्रेस-वे बनने से अंचल में व्यापार और आवागमन को नई दिशा मिलेगी।

संपूर्ण अंचल का विकास
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोगों का आशीर्वाद उन्हें लगातार जनसेवा की ऊर्जा देता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता केवल गुना और शिवपुरी तक सीमित नहीं है, बल्कि वे मुरैना, ग्वालियर, भिंड और श्योपुर का भी समान रूप से विकास कर रहे हैं। भिंड, मुरैना और ग्वालियर से उनका पारिवारिक नाता है। वे राजमाता द्वारा दिखाए गए जनसेवा के मार्ग पर चलने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। इन नई विकास योजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed