फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   justice Satyendra Singh new Lokayukta of Madhya Pradesh chief secretary law

MP Lokayukta: सत्येंद्र सिंह मप्र के नए लोकायुक्त, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, जस्टिस एनके गुप्ता की ली जगह

Sun, 10 Mar 2024 09:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 10 Mar 2024 09:20 PM IST
सार

MP Lokayukta Satyendra Singh: सत्येंद्र कुमार सिंह पिछले साल ही हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे हाई कोर्ट में प्रिंसिपल रजिस्ट्रार समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चके हैं। रविवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में उन्हें शपथ दिलाई। 

विज्ञापन
justice Satyendra Singh new Lokayukta of Madhya Pradesh chief secretary law
जस्टिस सत्येंद्र कुमार सिंह ने राजभवन में लोकायुक्त की शपथ ली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जस्टिस सत्येंद्र कुमार सिंह को मध्य प्रदेश का नया लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। रविवार शाम राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में उन्हें शपथ दिलाई। वर्तमान लोकायुक्त एनके गुप्ता का कार्यकाल पिछले साल 17 अक्टूबर को ही पूरा हो गया था। लेकिन, अब तक नए लोकायुक्ति की नियुक्ति नहीं की गई थी। ऐसे में माना जा रहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद ही प्रदेश को नया लोकायुक्त मिलेगा, लेकिन आचार संहिता लगने से पहले पूर्व न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह को लोकायुक्त बनाया गया है।

विज्ञापन

 
जस्टिस सत्येंद्र कुमार सिंह 2023 में ही हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद से रिटायर्ड हुए हैं। वे हाई कोर्ट में प्रिंसिपल रजिस्ट्रार समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चके हैं। इसके अलावा वे भोपाल जिला न्यायालय में एडीजे के पद पर भी रह चुके हैं। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के आदेश पर शनिवार देर शाम सामान्य प्रशासन विभाग ने जस्टिस सत्येंद्र कुमार सिंह की लोकपाल पद पर नियुक्त के आदेश जारी किए हैं। वहीं देर शाम उनकी शपथ भी हो गई।  
विज्ञापन


बतादें कि लोकायुक्त का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी अगर, नए लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं होती है तो वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल अपने आप ही बढ़ जाता है। अधिकतम यह एक साल तक बढ़ाया जा सकता है। 17 अक्टूबर 2023 को लोकायुक्त एनके गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया था। ऐसे में नए लोकायुक्त की नियुक्ति लोकसभा चुनाव के बाद होने की चर्चा थी, लेकिन आचार संहिता से पहले  जस्टिस सत्येंद्र कुमार सिंह की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed