फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   JP Nadda’s visit: CM raised the concern of the contenders for the civic elections, said from which ward how many people come, litmus test should be done

JP Nadda’s visit: CM ने बढ़ाई निकाय चुनाव के दावेदारों की चिंता, बोले- किस वार्ड से कितने लोग आते हैं लिटमस टेस्ट हो जाए

Mon, 30 May 2022 04:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 30 May 2022 04:25 PM IST
सार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के दावेदारों के लिए चुनौती बन गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि किसमें कितनी क्षमता है उसका लिटमस टेस्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
JP Nadda’s visit: CM raised the concern of the contenders for the civic elections, said from which ward how many people come, litmus test should be done
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियों को लेकर जानकारी ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के दावेदारों के लिए चुनौती बन गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि किसमें कितनी क्षमता है उसका लिटमस टेस्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

 
सीएम शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा ने सोमवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। प्रदेश के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 जून को भोपाल और 2 और 3 जून को जबलपुर में रहेंगे। नड्डा के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश बीजेपी संगठन जोरदार तैयारी कर रहा है। शिवराज ने कार्यकर्ताओं से कहा कि शहर और ग्रामीण की संगठनात्मक ताकत की भी परीक्षा है। किस वार्ड से कितने लोग निकलते हैं। पहले लिटमस टेस्ट भी हो जाए। कौन में कितनी क्षमता है यह देख लिया जाए। तभी तो आगे विचार होगा। सीएम ने कार्यकर्ताओं से  कहा कि पूरे धूमधाम से और उत्साह से लोगो से लेकर आए।
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिनभर ज्यादा व्यस्तता की वजह से स्टेट हेंगर पर ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत होगा। इसके बाद नड्डा सीधे कार्यालय जाएंगे। जहां पर प्रदेश कार्यकर्ता की बैठक, पत्रकार वार्ता, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक और बीच में कैबिनेट की बैठक भी आयोजित होगी। सीएम ने कहा कि पूरे शहर में स्वागत करते तो समय बहुत लगता। इसलिए स्टेट हेंगर पर ही भव्य अगवानी की जाएगी। बता दें नड्डा भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 5 हजार से अधिक कार्यकर्ताओ के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियों का सीएम शिवराज और वीडी शर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed