फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   JP Nadda's Visit: BJP National President JP Nadda in Bhopal on 1 June and Jabalpur on 2 June, know the complete program

JP Nadda’s Visit: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 जून को भोपाल और 2 जून को जबलपुर में, जाने पूरा कार्यक्रम

Wed, 01 Jun 2022 10:41 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 01 Jun 2022 10:41 AM IST
सार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 जून को भोपाल और 2 जून को जबलपुर में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 1 जून को भोपाल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत होगा। जाने उनका पूरा कार्यक्रम। 

विज्ञापन
JP Nadda's Visit: BJP National President JP Nadda in Bhopal on 1 June and Jabalpur on 2 June, know the complete program
जेपी नड्डा के स्वागत की तैयारी में जुटे पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 जून को भोपाल और 2 जून को जबलपुर में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 1 जून को भोपाल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत होगा। जाने उनका पूरा कार्यक्रम। 
विज्ञापन

 
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 जून को सुबह 10:00 बजे विमानतल पहुंचेंगे। सुबह 10.30 बजे स्टेट हैंगर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश व जिले के पदाधिकारी उनकी आगवानी करेंगे। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। यहां से 11.30 बजे ईदगाह हिल्स स्थित गुरुद्वारा नानक टेकरी पहुंचकर दर्शन कर मत्था टेकेंगे। यहां से दोपहर 12 बजे शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। दोपहर 12:15 बजे सात नंबर स्थित नेताजी सुभाष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा प्रदेश कार्यालय पंडित दीनदयाल परिसर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


दोपहर 1:00 बजे - बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।  
दोपहर 1:45 बजे - मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रीमंडल की परिचय बैठक में शामिल होंगे।  
दाेपहर 2:30 बजे - मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। यहां से सीधे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगे।  
दोपहर 3:25 बजे - मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश के मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सांसद, विधायक, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक, विभागों के प्रदेश संयोजक, सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 5:00 बजे- राष्ट्रीय अध्यक्ष राजाभोज विमानतल पहुंचकर जबलपुर के लिए रवाना होंगे।
 
जबलपुर संभागीय कार्यालय में होगा भव्य स्वागत
शाम 6:15 बजे- राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जबलपुर पहुंचेंगे। यहां पार्टी नेता उनकी अगवानी करेंगे।
शाम 6:30 बजे - विमानतल से संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। विमानतल से संभागीय कार्यालय के बीच विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का भव्य स्वागत होगा।
रात 9:15 बजे - राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सांसद राकेश सिंह के निवास पर पहुंचेंगे।
रात 10:15 बजे - अपने ससुराल पचपेढ़ी पहुंचेंगे।
 
2 जून  को राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम 
सुबह 9.30 बजे – राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा के निवास पहुंचेंगे।
सुबह 10:00 बजे - केंट विधानसभा के शहीद भगत सिंह मंडल के बूथ क्रमांक 106 में आयोजित बूथ बैठक में भाग लेंगे।
सुबह 11:00 बजे - अजा मोर्चा के कार्यकर्ता श्री आशीष अहिरवार के महर्षि अरविन्द वार्ड घमापुरा चौक स्थित निवास पहुंचेंगे।
सुबह 11:40 बजे - पश्चिम विधानसभा के रानी दुर्गावती मंडल स्थित रॉयल स्कूल संजीवनी नगर गढ़ा में मंडल बैठक को संबोधित करेंगे।
दोपहर 12:40 बजे - संभागीय पार्टी कार्यालय में कोर ग्रूप की बैठक में भाग लेंगे।
दोपहर 2:30 बजे - संभागीय कार्यालय में आर्थिक टोली एवं सोशल मीडिया समूह की बैठक में शामिल होंगे।
शाम 4:00 बजे -  वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में भाग लेंगे।
शाम 6:00 बजे - केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के निवास पर जायेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed