{"_id":"5f19b2b18ebc3e639468fe06","slug":"journalist-killed-in-niwari-of-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में पत्रकार की बेरहमी से हत्या, सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में पत्रकार की बेरहमी से हत्या, सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Thu, 23 Jul 2020 09:30 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 23 Jul 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के निवाड़ी में एक पत्रकार की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एक हिंदी दैनिक समाचार पत्रकार में काम करने वाले सुनील तिवारी ने करीब दो महीने पहले एक वीडियो जारी कर हत्या की आशंका भी जताई थी और जिले के अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति कि निवाड़ी के पुतरी खेड़ा गांव में बुधवार को कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। पहली नजर में यह जमीन के विवाद में व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला नजर आ रहा है। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: A man was allegedly killed in Putri Khera village in Niwari yesterday. Police say, "Prima facie it appears to be a case of personal rivalry over a land dispute matter. Case has been registered against 7 people. Further investigation underway." pic.twitter.com/pkAk33TG1M
— ANI (@ANI) July 23, 2020
विज्ञापन
