फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   Alirajpur: Biker Robbed of 70,000 and Mobile in Daylight, Masked Men Stop Him on Road

आलीराजपुर: दिनदहाड़े बाइक सवार से 70 हजार और मोबाइल लूटा, नकाबपोश बदमाशों ने रास्ते में रोककर की वारदात

Wed, 07 Oct 2026 10:30 AM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 10:30 AM IST
सार

दो नकाबपोश बदमाशों ने अलीराजपुर के चंद्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र में बाइक सवार युवक से दिनदहाड़े 70 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिए। आरोप है कि बदमाशों ने बाटनपुरा के पास युवक को रोककर वारदात की और बाइक से फरार हो गए।

विज्ञापन
Alirajpur: Biker Robbed of 70,000 and Mobile in Daylight, Masked Men Stop Him on Road
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर थाना क्षेत्र में मध्यप्रदेश-गुजरात सीमा से लगे चंदला चौकड़ी के पास बाटनपुरा क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। बाइक से जा रहे एक युवक को दो नकाबपोश बदमाशों ने रास्ते में रोककर कथित तौर पर 70 हजार रुपए और मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रिंगोल के वावफलिया निवासी नरेश पिता उकार कोचरा बाइक से गांगरडी से बरझर की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे बाटनपुरा के पास मुंह पर कपड़ा बांधे बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने नरेश से 70 हजार रुपए छीन लिए और उनका मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एमपी में रिश्वत के आरोपी पटवारी पर अभियोजन मंजूरी, लेकिन 295 भ्रष्टाचार मामलों में अटकी है सरकार की स्वीकृति
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद घबराए नरेश बरझर पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटनास्थल गुजरात के दाहोद जिले के धानपुर थाना क्षेत्र में आता है। इसलिए फरियादी को धानपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया। वहीं बरझर पुलिस ने घटना की जानकारी दर्ज कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कार्रवाई शुरू करने की बात कही है।

पहले भी हो चुकी हैं आपराधिक घटनाएं
बता दें कि चंदला चौकड़ी से बाटनपुरा के बीच का क्षेत्र पहले भी लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है। दिनदहाड़े बाइक सवार से 70 हजार रुपए और मोबाइल छीने जाने की घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने मार्ग पर पुलिस गश्त बढ़ाने और पूर्व की घटनाओं में शामिल आरोपियों का पता लगाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और लूट की रकम व मोबाइल लेकर फरार आरोपी कौन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed