फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua by election, MP Pragya Singh Thakur not named among BJP star campaigners

झाबुआ उपचुनाव: भाजपा के स्टार प्रचारकों में सांसद साध्वी प्रज्ञा का नाम नहीं

Mon, 30 Sep 2019 03:23 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 30 Sep 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
Jhabua by election, MP Pragya Singh Thakur not named among BJP star campaigners
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

भाजपा ने झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की 40 नामों की सूची जारी कर दी है, लेकिन इसमें भोपाल सीट की विवादास्पद सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम नहीं है। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने सोमवार को बताया कि रविवार को जारी इस सूची में स्टार प्रचारक के रूप में जिन 40 भाजपा नेताओं के नाम हैं, उनमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,  केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, प्रहलाद पटेल एवं मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर शामिल हैं।

विज्ञापन


जब उनसे सवाल किया गया कि क्या प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह इस आदिवासी बहुल झाबुआ सीट पर प्रचार नहीं करेंगे, तो इस पर उन्होंने कहा कि यह अंतिम सूची है और वह दोनों इस उपचुनाव में प्रचार करने नहीं आएंगे। पाराशर ने कहा कि केवल प्रज्ञा ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई अन्य सांसदों के नाम भी इसमें नहीं हैं। इसके अलावा, प्रज्ञा की तबियत भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित झाबुआ विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व  केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया (68) के खिलाफ भाजपा ने अपने युवा नेता भानू भूरिया को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। दोनों के बीच इस सीट पर कड़ी टक्कर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भानू (36) पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और वह वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के झाबुआ जिले के अध्यक्ष हैं। मध्यप्रदेश भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने बताया, झाबुआ सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए हमने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। इस सीट पर भानू भूरिया को भाजपा ने टिकट दिया है। भाजपा विधायक गुमान सिंह डामोर के त्यागपत्र देने से झाबुआ सीट वर्तमान में खाली है। डामोर इस साल हुए लोकसभा चुनाव में रतलाम-झाबुआ सीट से सांसद बन  गए हैं। इसलिए उन्होंने झाबुआ विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया है।

झाबुआ विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed