जनजातीय गौरव दिवस: जंबूरी मैदान के आयोजन में भाग लेने 15 लोग घर नहीं लौटे, परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई
मध्यप्रदेश के भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित महासम्मेलन में भाग लेने गए 15 लोग घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने पुलिस थाने में केस दर्ज किया। पुलिस का दावा है कि इनमें से 14 लोग घर लौट गए हैं।
विस्तार
महासम्मेलन को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आए थे। इसमें 52 जिलों से बस से लोगों को लाया गया था। बसों से ही लोग अपने-अपने घर लौटे। इनमें से 15 लोग घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई है।
14 लोग घर पहंचे, एक अब भी गुमशुदा
डीआईजी भोपाल (शहरी) ने ट्वीट कर बताया कि इनमें से 14 लोग अपने-अपने घर पहुंच चुके हैं। उनके परिजनों ने शिकायत वापस ले ली है। सिर्फ एक व्यक्ति ही गुमशुदा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
#भोपाल_पुलिस,
— DIG_BHOPAL (Urban) (@digpolicebhopal) November 17, 2021
जम्बूरी मैदान से गुम हुए 15 लोगों में से 14 लोग मिल चुके है एवं सकुशल अपने घर पहुँच गए है तथा केवल 1 ही गुमसुदा व्यक्ति नही मिला है, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।@DGP_MP @mohdept @IGP_Bhopal_MP https://t.co/qIhg5w9eOP
ये ठेकेदारों का आयोजन था
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सरकार की खिंचाई की है। उन्होंने कहा कि ये आयोजन ठेकेदारों का था। पुलिस प्रशासन के ठेकेदारों ने ये आयोजन किया था, इसमें जनता को गुमराह किया गया था।
