फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   janjatiya Gaurav Divas: 15 people did not return home after participation in the event of Jamboree Maidan, relatives lodged complaint

जनजातीय गौरव दिवस: जंबूरी मैदान के आयोजन में भाग लेने 15 लोग घर नहीं लौटे, परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई 

Wed, 17 Nov 2021 02:58 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 17 Nov 2021 02:58 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित महासम्मेलन में भाग लेने गए 15 लोग घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने पुलिस थाने में केस दर्ज किया। पुलिस का दावा है कि इनमें से 14 लोग घर लौट गए हैं।  

विज्ञापन
janjatiya Gaurav Divas: 15 people did not return home after participation in the event of Jamboree Maidan, relatives lodged complaint
प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन को संबोधित किया था। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के भोपाल में रविवार को जंबूरी मैदान पर जनजातीय गौरव दिवस पर महासम्मेलन का आयोजन किया था। भाजपा और राज्य सरकार ने मिलकर इसमें करीब दो लाख आदिवासियों के पहुंचने का दावा किया है। इस कार्यक्रम में भाग लेने गए 15 लोग घर नहीं लौटे हैं। 
विज्ञापन


महासम्मेलन को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आए थे। इसमें 52 जिलों से बस से लोगों को लाया गया था। बसों से ही लोग अपने-अपने घर लौटे। इनमें से 15 लोग घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

janjatiya Gaurav Divas: 15 people did not return home after participation in the event of Jamboree Maidan, relatives lodged complaint
जंबूरी मैदान से गुम हुए लोगों की सूची। - फोटो : सोशल मीडिया
राजधानी के पिपलानी पुलिस थाने में सोमवार देर शाम शिकायतें दर्ज हुई। जो लोग घर नहीं पहुंचे, उनके नाम शांति बाई ( 80 वर्ष), बच्चू सिंह ( 60 साल), मुकुंदा ( 40 वर्ष), वर्दा ( 55 वर्ष), नाना बरेला ( 55 वर्ष), मकना बारिया ( 40 साल), जागलाल भारती ( 55 वर्ष), कमलेश ( 35 साल), सूरज सिंह ( 60 वर्ष), मांगु ( 40 वर्ष), बाजारू सिंह ( 40 वर्ष), कमर सिंह ( 55 साल), गंगादास ( 60 वर्ष), सीताराम (40 साल) और भैरोसिंह ( 40 साल) है।  

14 लोग घर पहंचे, एक अब भी गुमशुदा
डीआईजी भोपाल (शहरी) ने ट्वीट कर बताया कि इनमें से 14 लोग अपने-अपने घर पहुंच चुके हैं। उनके परिजनों ने शिकायत वापस ले ली है। सिर्फ एक व्यक्ति ही गुमशुदा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
 

ये ठेकेदारों का आयोजन था
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सरकार की खिंचाई की है। उन्होंने कहा कि ये आयोजन ठेकेदारों का था। पुलिस प्रशासन के ठेकेदारों ने ये आयोजन किया था, इसमें जनता को गुमराह किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed