फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jan Arishvad Yatra: 230 Assembly, 55 Days, 700 Meetings and Fort Fateh!

जन आर्शीवाद यात्रा : 230 विधानसभा, 55 दिन, 700 सभाएं और किला फतह !

Sat, 14 Jul 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jul 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Jan Arishvad Yatra: 230 Assembly, 55 Days, 700 Meetings and Fort Fateh!
उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

2018 विधानसभा चुनाव में भी जीत का परचम कायम रखने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को महाकाल के दरबार में माथा टेका। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जन आर्शीवाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह यात्रा राज्य के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों तक जाएगी। मुख्यमंत्री 55 दिन प्रदेश में घूमकर 700 सभाओं के जरिए जनता का आशीर्वाद लेंगे। यात्रा के लिए प्रदेश को दो भागों में बांटा गया है। यात्रा का पहला चरण आज उज्जैन से जबकि दूसरा चरण 18 जुलाई को मैहर से शुरू होगा।

विज्ञापन


यात्रा के संयोजक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि एक भाग में विंध्य, बुंदेलखंड और महाकौशल को रखा गया है जबकि दूसरे भाग में भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ क्षेत्र है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सप्ताह में चार दिन यात्रा करेंगे, दो दिन एक हिस्से में तथा दो दिन प्रदेश के दूसरे हिस्से में कार्यक्रम होगा। जन आर्शीवाद यात्रा का समापन पच्चीस सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यकर्ता महाकुंभ के रूप में होगा। 
विज्ञापन

 

ढाई करोड़ वाली हाईटेक बस और हेलीकॉप्टर से पूरी होगी जन आशीर्वाद यात्रा

Jan Arishvad Yatra: 230 Assembly, 55 Days, 700 Meetings and Fort Fateh!

सीएम चौहान की इस तरह की यह तीसरी यात्रा है, जो उज्जैन से शुरू होने जा रही है। वे हर बार महाकाल से आशीर्वाद लेकर यात्रा शुरू करते हैं। सीएम इस बार सभी 230 विधानसभा सीटों तक पहुंचने की कोशिश में हैं, क्योंकि पिछली बार वे 206 विधानसभा सीटों तक ही पहुंच पाए थे। इसलिए इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर का भी सहारा लेंगे।

यात्रा के लिए करीब ढाई करोड़ रुपए की लागत से दो स्पेशल गाड़ियां तैयार की गई हैं। इस रथ में वाईफाई, मोबाइल फोन चार्जर, टीवी स्क्रीन, फ्रीज, एसी, वॉशरूम के साथ ही एक विशेष लिफ्ट लगाई गई है, जिसके जरिए सीएम नीचे उतरकर लोगों से मिलेंगे। सीएम सीधे हेलीकॉप्टर से यात्रा क्षेत्र पर जाएंगे और यहां से रथ में सवार होकर लोगों के बीच पहुंचेंगे। 

रथ में एक सर्वसुविधा युक्त पैंट्री भी है। 10 सीट वाले इस रथ में रात में रंग-बिरंगी लाइटें भी जलेंगीं। यात्रा के लिए तैयार किए गए रथ को वर्ल्ड फेमस कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया ने डिजाइन किया है। 
 

ट्रैफिक प्लान जारी

Jan Arishvad Yatra: 230 Assembly, 55 Days, 700 Meetings and Fort Fateh!

सभा व जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। आज डेढ़ बजे महाकाल में दर्शन के बाद 3 बजे नानाखेड़ा स्टेडियम में सभा होगी। इस दौरान महाकाल घाटी-हरिफाटक रोड़ से लेकर महामृत्युंजय द्वार तक बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। सभा में शामिल होने के लिए इंदौर से आने वाली बसों की सवारियों को मित्र नगर पर उतारा जाएगा। शहर के लोगों को नानाखेड़ा बस स्टैंड से ही इंदौर की बसें मिलेंगी।
 
जन आर्शीवाद यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने महाकाल के नाम लिखी चिट्ठी

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में दोनों पार्टियां भाजपा और कांग्रेस तेजी से सक्रिय हो रही हैं। सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान आज से जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने महाकाल के नाम चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी लेकर कमलनाथ खुद नहीं गए हैं, कार्यकर्ताओं ने मंदिर में जाकर पुजारी को सौंप दिया है।

कमलनाथ ने इस चिट्ठी में शिवराज सरकार पर आरोप लगाए हैं और उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि वो प्रदेश को बचा लें। बता दें कि पांच पहले 2013 में भी शिवराज सिंह ने महाकाल मंदिर से ही अपना प्रचार अभियान शुरू किया था। कांग्रेस ने इन पांच सालों में सरकार के अधूरे वादों की इस चिट्ठी के जरिए महाकाल को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed