फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jaivardhan Singh said- If the Congress government is formed, the loan of farmers up to 2 lakhs will be waived.

Rajgarh: सारंगपुर में पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह का बड़ा बयान, कहा- सरकार बनी तो किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ

Fri, 12 May 2023 08:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 12 May 2023 08:42 PM IST
सार

जयवर्धनसिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सदैव ही किसान विरोधी निर्णय लेती है। जब सत्ता हासिल करनी होती है, तब इनको किसानों की याद आती है। मध्य प्रदेश का किसान पिछले 20 सालों से कर्ज में डूबा है। 

विज्ञापन
Jaivardhan Singh said- If the Congress government is formed, the loan of farmers up to 2 lakhs will be waived.
जयवर्धन सिंह ने फिर किसानों के कर्ज माफी की बात कही है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह ने कर्ज माफी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा। ये काम सरकार बनते ही होगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मध्य्प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजगढ़ जिले में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के नेताओ के द्वारा लगातार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो का भ्रमण किया जा रहा है। साथ ही सरकार में आने के पूर्व ही बड़े-बड़े वादे भी किए जा रहे हैं।  पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह सारंगपुर पहुंचे थे। वहां उन्होंने किसान कर्ज माफी की बात कही। गुरुवार रात में राघोगढ़ से उज्जैन जा रहे प्रदेश के पूर्व कैबिनेट व जिले के पूर्व प्रभारी मंत्री जयवर्धन सिंह जिले के सारंगपुर में कांग्रेसियों द्वारा आयोजित स्वागत व सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की और भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। 
विज्ञापन


 पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सदैव ही किसान विरोधी निर्णय लेती है। जब सत्ता हासिल करनी होती है, तब इनको किसानों की याद आती है। मध्य प्रदेश का किसान पिछले 20 सालों से कर्ज में डूबा है। जब 2018 में हम सत्ता में आए तो हमने स्पष्ट कहा था कि किसानों का दो लाख का कर्जा माफ किया जाएगा और किया भी। वापस कह रहे हैं कि अगर हम फिर से सत्ता में आएंगे तो मध्यप्रदेश के जिन किसानों पर भी दो लाख का कर्जा है, उस कर्ज को कांग्रेस सरकार माफ करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार सरकार प्रदेश में कांग्रेस की बनेगी और कमलनाथजी के साथ, पांच बड़ी सौगात जनता को दी जाएगी। इसमें गैस सिलेंडर 500 रुपये मे देंगे, हर महिला को 1500 रुपये महीने देंगे, 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली देंगे, किसानों का कर्ज माफ होगा, और पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे। प्रदेशवासी थामेंगे हाथ, अब कमलनाथजी के साथ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र और दिल्ली के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला भाजपा के लिए कानूनी, नैतिक, मौलिक और राजनीतिक तमाचा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली को लेकर जो फैसला दिया है वो दिल्ली की, दिल्ली के नागरिकों की, स्वायत्तता की और लोकतांत्रिक-गणतांत्रिक सिद्धांतों की जीत है। आज भाजपा को कई मोर्चों पर मात खानी पड़ी है। वो सुप्रीम कोर्ट में लोकतांत्रिक और राजनीतिक लड़ीई हारे हैं, दिल्ली और महाराष्ट्र में लोकतंत्र की जीत हुई है। लोकतांत्रिक व्यवस्था कैसे नहीं चलानी चाहिए, सुप्रीम कोर्ट ने यह बताया है। सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदीजी विपक्ष का सम्मान नहीं करते। कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं, धर्म की राजनीति करते हैं, जबकि मुद्दा देश में बढती महंगाई और बेरोजगारी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed