भोपाल जेल ब्रेकः शिवराज बोले- NIA करेगी जांच, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों को मार गिराने वाली पुलिस टीम को बधाई देते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जनता के सहयोग से आतंकियों को मार गिराया। सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस आतंकियों तक पहुंच गई। बाद में मुठभेड़ में सभी मारे गए।
इसके साथ ही पूरे प्रदेश ने राहत की सांस ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता की सुरक्षा को लेकर हमारी जो चिंता थी वो अब समाप्त हुई। मध्यप्रदेश पुलिस को हम बधाई देते हैं, उन्होंने बहुत तत्परतापूर्वक कार्रवाई की।
शिवराज ने कहा- जेल से कैदियों का भागना संगीन घटना
शिवराज ने ये भी कहा कि राज्य सरकार ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। जेल से आतंकवादियों का फरार होना गंभीर मामला है इसमें सभी आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई है। डीआईजी समेत चार बड़े अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की भी जांच होगी।
मामले की जांच पूर्ण डीजीपी नंदन दूबे करेंगे। जो भी रिपोर्ट आएगी उसमें आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। शिवराज ने चेतावनी दी कि इस आपराधिक कार्रवाई के लिए किसी को नौकरी से बर्खास्त करना पड़ेगा तो सरकार इसमें भी पीछे नहीं हटेगी।
शिवराज ने बताया कि इस संबंध में मेरी केंद्र में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात हुई है उन्हें सारे मामले की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने भी इस घटना की जांच एनआईए से करवाने की बात कही है।
