{"_id":"3e7675636391b69e630e970f90aabfd6","slug":"jail-break-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से सिमी के सात आतंकी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से सिमी के सात आतंकी फरार
Updated Tue, 01 Oct 2013 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के खंडवा ज़िले की एक जेल से मंगलवार सुबह सात क़ैदी फ़रार हो गए।
विज्ञापन
इनमें से एक क़ैदी को बाद में पुलिस ने खंडवा की सर्वोदय कॉलोनी से गिरफ़्तार कर लिया।
स्थानीय पत्रकार ऋषि पांडेय ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह की है, जब जेल के शौचालय की दीवार तोड़कर सात क़ैदी फ़रार हो गए।
इन क़ैदियों को जब जेल के प्रहरियों ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उनपर चाकू से हमला कर दिया और एक प्रहरी की राइफ़ल छीनकर भाग गए।
आरोप
जेल से फ़रार हुए इन क़ैदियों के नाम हैं- अमजद, अबु फ़ैसल, जाबिर हुसैन, एजाज़ हुसैन, असलम, महबूब इसमाइल और आबिद मिर्ज़ा।
बाद में पुलिस ने आबिद मिर्ज़ा को खंडवा की सर्वोदय कॉलोनी से गिरफ़्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि सभी लोग प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ़ इंडिया(सिमी) के सदस्य हैं।
इनमें से जाबिर हुसैन को पुलिस ने एटीएस के जवान सीताराम यादव की हत्या के आरोप में गिरफ़्तार किया था।
पुलिस के अनुसार जेल से फ़रार हुए क़ैदियों की धर-पकड़ के लिए अभियान जारी है।
