फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Wushu coach Manoj Gupta arrested for sexual harassment in Jabalpur

Jabalpur News: वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका वुशू कोच पहुंचा जेल, पत्नी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

Tue, 20 Sep 2022 10:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Sep 2022 10:29 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में यौन शोषण के आरोप में वुशू कोच मनोज गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी संजीविनी नगर थाना पुलिस ने की है। दरअसल, वुशू कोच मनोज पर एक महिला ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Wushu coach Manoj Gupta arrested for sexual harassment in Jabalpur
वुशू कोच मनोज गुप्ता गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

जबलपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश वुशू संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वूशू कोच मनोज गुप्ता को अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी संजीवनी नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ उसकी पत्नी ने ही दहेज प्रताड़ना और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। जैसे ही पुलिस को उसके संजीवनी नगर क्षेत्र में होने की जानकारी मिली, तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, मनोज गुप्ता अय्याश प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो बीते 25 साल से युवक-युवतियों को वुशू की ट्रेनिंग दे रहा है। उसे मध्यप्रदेश वुशू संघ का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया गया था। कुछ साल पहले मनोज गुप्ता एक वुशू छात्रा के साथ कार में अश्लील हरकतें करते हुए पकड़ा गया था।
विज्ञापन


सिक्योरिटी एजेंसी का संचालन करने वाले मनोज गुप्ता और उसके बाउंसर्स ने कुछ महीने पहले राइट टाउन स्थित त्रिवेणी हॉस्पिटल में एक मरीज के परिजनों के साथ मारपीट भी की थी, जिसके बाद उसके खिलाफ मारपीट और अभद्रता के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। लेकिन राजनेताओं और शहर के रसूखदार लोगों को सुरक्षा मुहैया करवाने के चलते उसे संरक्षण प्राप्त है। पुलिस उसे आज तक छू भी नहीं पाई, लेकिन पत्नी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed