फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Uncle and nephew died due to collision with dumper in Jabalpur

Jabalpur: डंपर की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत; बोट्टा पहाड़ी के पास हुआ हादसा

Fri, 02 Feb 2024 03:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 02 Feb 2024 03:21 PM IST
सार

डंपर की टक्कर से चाचा दूर जा गिरा था और उसकी घटना स्थल में मौत हो गई थी। भतीजा डंपर में फंस गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर डंपर को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
Uncle and nephew died due to collision with dumper in Jabalpur
हादसे में चाचा-भतीजे की मौत। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बालाघाट के लालबर्रा थानान्तर्गत डंपर की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। डंपर की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर डंपर को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


लालबर्रा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कंजरी निवासी तुरकर परिवार में गुरुवार की रात को विवाह के उपलक्ष्य में आशीर्वाद समारोह का आयोजन था, जिसमें शामिल होने के लिए खामघाट निवासी सरवन पिता नानाजी हरिनखेड़े 34 वर्ष, चाचा गणपत पिता संतुलाल हरिनखेड़े 58 वर्ष तथा दो अन्य रिश्तेदार आये थे। समारोह में शामिल हेने के बाद चारों दो मोटर साइकिल में सवार होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


रात लगभग रात्रि पौने नौ बजे बाइक से बोट्टा पहाड़ी के पास सिवनी की तरफ से आ रहे डंपर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटर साइकिल में सवार चाचा-भतीजे के टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से चाचा दूर जा गिरा था और उसकी घटना स्थल में मौत हो गई थी। भतीजा डंपर में फंस गया था और उसकी अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। दूसरी मोटर साइकिल में सवार युवक भी अनियंत्रित होकर गिर गये थे। जिसके कारण उन्हें मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने सूचना मिलने पर पंचनामा कार्रवाई शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed