{"_id":"659bfb66b291cbbe910bc99c","slug":"thief-stole-rs-11-lakh-from-sbi-atm-at-garra-chowk-in-jabalpur-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: SBI ATM काटकर 11 लाख की लूट, गार्ड न होने का शातिर ने उठाया फायदा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: SBI ATM काटकर 11 लाख की लूट, गार्ड न होने का शातिर ने उठाया फायदा, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 08 Jan 2024 07:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 08 Jan 2024 07:11 PM IST
सार
एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड न होने का शातिर ने उठाया फायदा। पहले सीसीटीवी कैमरे के तार काटे फिर एटीएम काटकर आराम से 11 लाख रुपये निकाल कर फरार हो गया हथियार से लैस आरोपी।
विज्ञापन
घटना की जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालाघाट के वारासिवनी थाना अंतर्गत हाईवे के गर्रा चौक के समीप स्थित एसबीआई के एटीएम को काटकर 11 लाख रुपये शातिर उड़ा ले गया। आरोपी ने रविवार तथा सोमवार की दरम्यानी रात वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय एटीएम में कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर के अनुसार आरोपियों ने वारदात को रात 2 बजे से 4 बजे के बीच अंजाम दिया था। आरोपियों ने प्रवेश करने पहले एटीएम में लगे सीसी टीवी कैमरे के कनेक्शन को काट दिया। एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में हथियार से लैस एक व्यक्ति का वीडियो मिला है। एटीएम में कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया। बैंक प्रबंधक ने सोमवार की सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित की हैं। पूर्व में उक्त एटीएम में बैंक प्रबंधक ने एक सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त किया था। वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण सिक्योरिटी गार्ड नौकरी छोड़कर चला गया था। एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड नहीं होने का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
