फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Three arrested for threatening Saint Raghav Devacharya

Jabalpur News: संत राघव देवाचार्य को सोशल मीडिया पर सिर तन से जुदा करने की धमकी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Apr 2025 08:43 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 18 Apr 2025 08:43 AM IST
सार

इस घटना के पीछे की वजह 8 अप्रैल को हनुमानताल निवासी अब्दुल मजीद द्वारा बूढ़ी खेरमाई माता के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी शामिल है, जिसके विरोध में स्वामी राघव देवाचार्य ने 9 अप्रैल को प्रदर्शन के दौरान सख्त प्रतिक्रिया दी थी।

विज्ञापन
Jabalpur News: Three arrested for threatening Saint Raghav Devacharya
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सोशल मीडिया में दिगंबर अखाड़े के जगदगुरु राघव देवाचार्य को सिर तन से जुदा करने की धमकी दी गई है। मदन महल पुलिस ने विशेष समुदाय के तीन युवकों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विगत 8 अप्रैल को हनुमानताल निवासी अब्दुल मजीद नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर बूढ़ी खेरमाई माता को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की। साधु-संतों के नेतृत्व में कोतवाली थाने के बाहर अगले दिन विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान स्वामी राघव देवाचार्य ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा था कि यदि किसी ने हमारे धर्म और भगवान के खिलाफ अपशब्द कहे तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'वन संरक्षण और जलवायु-समर्थ आजीविका' पर दो दिनी राष्ट्रीय कार्यशाला, CM और केंद्रीय मंत्री करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्वामी राघव देवाचार्य को सोशल मीडिया पर सिर तन से जुदा कर जान से मारने की धमकी दी गई। स्वामी जी ने घटना की लिखित शिकायत मदन महल थाने में की थी। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- इंदौर में मोबाइल चार्ज करने पर खर्च हो रही दो करोड़ रुपए की बिजली, देखिए कैसे

मदन महल थाना प्रभारी संगीता सिंह ने बताया कि पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी आकिब अनवर उम्र 20 साल निवासी गोहलपुर, मोहम्मद फैजान उम्र 21 साल निवासी नया मोहल्ला ओमती तथा सलमान उम्र 19 निवासी मुजावर मोहल्ला गढ़ा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 299, 296, 351 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर जेल में निरुद्ध करवाया। प्रकरण में शेष आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed