{"_id":"6321efb41bd3fc1fdf45a6db","slug":"theft-of-officers-lighting-the-bungalow-with-street-lights-was-caught-in-jabalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: बिजली विभाग के कई 'साहब' स्ट्रीट लाइट से रोशन कर रहे थे अपने बंगले, ऑन-द-स्पॉट चोरी पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: बिजली विभाग के कई 'साहब' स्ट्रीट लाइट से रोशन कर रहे थे अपने बंगले, ऑन-द-स्पॉट चोरी पकड़ी गई
Wed, 14 Sep 2022 08:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 14 Sep 2022 08:44 PM IST
सार
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार भले ही बिजली चोरी पर लगाम लगाने की बात करे, लेकिन जबलपुर जिले की घटना ने सभी दावों की पोल खोल दी है। अचंभित करने वाली बात यह है, चोरी खुद बिजली विभाग के बड़े अधिकारी कर रहे हैं और वह भी बड़ी ही शातिराना अंदाज में।
विज्ञापन
ऑन-द-स्पॉट चोरी पकड़ी गई
- फोटो : Social Media
विस्तार
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में भ्रष्टाचारी अधिकारियों की कमी नहीं है। आमजन को छोड़िए, अब बिजली विभाग के अधिकारी ही बिजली चोरी कर विभाग और सरकार को चूना लगा रहे हैं। चोरी का तरीका भी ऐसा, कि आप हैरान हो जाएंगे।
विज्ञापन
दरअसल, जबलपुर स्थित शक्ति भवन से लगे नया गांव में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने बिजली चोरी का ऑन द स्पॉट खुलासा किया, जिसमें पता चला कि बिजली के खंभे से अधिकारियों के बंगले रोशन होते थे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने जब स्ट्रीट लाइट बंद की, तो अधिकारियों के बंगलों की लाइट भी चली गई। जैसे ही स्ट्रीट लाइट ऑन की गई तो बंगलों की लाइट भी चालू हो गई।
विज्ञापन
बिजली चोरी की इस घटना में एमपी पॉवर जेनरेटिंग कंपनी के एमडी मनजीत सिंह, मुख्य अभियंता वाईके शिल्पकार, एमपी DISCOM के एमडी अनय द्विवेदी समेत कई बड़े अधिकारियों के बंगले स्ट्रीट लाइट से रोशन पाए गए।
विज्ञापन
