MP News: प्रधान आरक्षक की हत्या करने वाला पुलिस गिरफ्त से दूर, तीन साथी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर
MP News: सिवनी जिले में चोर गिरोह को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी। इस घटना में गोली लगने से घायल प्रधान आरक्षक की उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। फायर करने वाला आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से दूर है। हालांकि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उन्हें पांच दिन की रिमांड पर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस अधीक्षक कोतवाली थाना अंतर्गत छिंदवाड़ा रोड में बम्होड़ी गांव के पास गुरूवार रात चोर गिरोह को पकड़ने गई पुलिस टीम पर एक आरोप फरार कर फरार हो गया था। गोली लगने के कारण प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर उम्र 47 साल की शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान नागपुर में मौत हो गयी थी। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर किया था।
गिरफ्तार किये गये तीन आरोपी जनक खन्ना (46) भिंड, प्रद्युम्न वैष्णव (24) तथा गुलशन दास वैष्णव (34) मंडला निवासी को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। प्रधान आरक्षक की हत्या और चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों से कोतवाली पुलिस की गहनता से पूछताछ जारी है।
मुख्य आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पाई
कोतवाली पुलिस ने आरोपियों से सिक्स राउंड एक रिवाल्वर के साथ ही 26 जिंदा कारतूस (राउंड) जब्त किए हैं। आरोपियों के इनोवा वाहन से एक कटर मशीन, पेंचकस, लोहे का रॉड भी मिला है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपितों की तैयारी किसी बड़ी चोरी अथवा डकैती की वारदात को अंजाम देने की थी। रिमांड में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने प्रधान आरक्षक पर फायरिंग करने वाले का नाम सद्दाम निवासी भिंड बताया था। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को गुमराह करने के लिए साथी आरोपी का नाम गलत बताया है। मुख्य आरोपी की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
