फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A 14-year-old girl committed suicide due to the stress of her mother leaving her home in Indore

Indore: इंदौर में मां के घर छोड़कर जाने के तनाव में 14 साल की किशोरी ने जान दी

Fri, 16 May 2025 01:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 16 May 2025 01:24 PM IST
सार

पूर्वी पिता सुरेश खांडे ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जब वह देर तक घर में नजर नहीं आई तब बड़ी बहन ने कमरे में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। पूर्वी फांसी के फंदे पर लटकी थी। पूर्वी ने पिता को काॅल कर घटना के बारे में बताया।

विज्ञापन
Indore: A 14-year-old girl committed suicide due to the stress of her mother leaving her home in Indore
14 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के संयोगितागंज क्षेत्र में एक 14 साल की किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। एक माह पहले पारिवारिक विवाद के कारण किशोरी की मां घर छोड़कर चली गई थी। किशोरी का अपनी मां से गहरा लगाव था। मां उसे एक शादी समारोह में भी मिली, लेकिन तब मां ने उससे बात नहीं की थी। इससे किशोरी ज्यादा तनाव में आ गई और आत्महत्या का कदम उठा लिया। कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन

 

श्यामाचरण शुक्ल नगर में रहने वाली पूर्वी पिता सुरेश खांडे ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जब वह देर तक घर में नजर नहीं आई तब बड़ी बहन ने कमरे में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। पूर्वी फांसी के फंदे पर लटकी थी। पूर्वी ने पिता को काॅल कर घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। पिता सुरेश ट्रैवल्स के कर्मचारी है। वे रात को ड्यूटी पर गए थे।

विज्ञापन

 

पूर्वी की आत्महत्या के बारे में पता चला तो घर लौटे। उन्होंने बताया कि पूर्वी आठवीं कक्षा की छात्रा थी। वह अपनी मां से बहुत प्यार करती थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। उधर हीरानगर क्षेत्र में भी विकास यादव नामक युवक ने फांसी लगा ली। विकास ने आत्महत्या क्यों की। इसका खुलासा नहीं हो पाया। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed