फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News body was exhumed from the grave on suspicion of murder

Jabalpur News: हत्या की आशंका पर कब्र खोदकर निकाला गया शव, बेटे ने चाचा पर व्यक्त किया संदेह

Wed, 09 Apr 2025 10:57 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Apr 2025 10:57 PM IST
सार

हत्या की आशंका पर कब्र खोदकर शव निकाला गया है। वहीं, बेटे ने चाचा पर हत्या का संदह व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Jabalpur News body was exhumed from the grave on suspicion of murder
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिले के कुंडम थाना अंतर्गत ग्राम कुड़िया में एक महीने पूर्व दफनाए गए व्यक्ति का शव खोदकर निकालने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। मृतक के बेटे ने आशंका व्यक्त की थी कि उसके पिता की मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई थी। पिता की हत्या की गई थी और घटना को छुपाने के लिए उनके शव को आनन-फानन में दफना दिया गया था।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुड़िया भूरा सिंह का विगत छह मार्च को उसके छोटे भाई से विवाद हुआ था। विवाद के कुछ घंटे बाद उसकी मृत्यु हो गयी थी, जिसके बाद परिवार की सहमति से भूरा सिंह के शव को दफना दिया गया। इसके बाद मृतक के बेटे मनोज सिंह तथा अन्य ग्रामीणों ने मृत्यु के वास्तविक कारण पता करने लिए पोस्टमॉर्टम कराये जाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मंदिर में जल चढ़ाने निकली बालिका का अपहरण, कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम पडरिया की घटना
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया है कि मृतक भूरा सिंह के पुत्र मनोज सिंह को यह संदेह है कि उसके पिता की हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक का शव कब्र से निकालने के लिए एसडीएम से अनुमति प्राप्त की थी। पुलिस ने विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए लोगों की उपस्थिति में बुधवार को कब्र खोदकर शव बाहर निकाला। इसके बाद शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट होने के बाद विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के संबंध में ग्राम वासियों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

यह भी पढ़ें: शक्ति का केंद्र बूढ़ी खेरमाई पर की अशोभनीय टिप्पणी, आस्था रखने वाले लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed