फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Teenager dies due to drowning in pond while robbing kite in Balaghat

MP News: पतंग लूटते समय तालाब में डूबने से किशोर की मौत, बालाघाट जिले के ग्राम खुरसोड़ी की घटना

Sat, 14 Jan 2023 09:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 09:57 PM IST
सार

बालाघाट में 9वीं का छात्र पतंग लूटने के चक्कर में अपनी जान गंवा बैठा। वह गांव के ही तालाब में डूब गया। गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकला। 

विज्ञापन
Teenager dies due to drowning in pond while robbing kite in Balaghat
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

विस्तार

मकर संक्रांति के अवसर पर परंपरा अनुसार पतंगबाजी की जाती है। कटी पतंग को लूटने के चक्कर में 14 साल के किशोर को अपनी जान गंवानी पड़ी। पतंग लूटते समय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार नवेगांव थानांतर्गत ग्राम खुरसोड़ी में मकर संक्राति पर्व पर बालकृष्ण पिता दुलीचंद नगपुरे अपने दोस्तों के साथ पतंग उड़ा रहा था। किशोर कक्षा 9वीं का छात्र था। इस दौरान एक कटी पतंग को लूटने के चक्कर में वह पंचायत के पीछे स्थित तालाब में चला गया। पतंग को लूटने के प्रयास में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने में किशोर की तलाश के लिए होमगार्ड के गोताखारों को भेजा गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने किशोर के शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed