फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Teenage girl murdered in broad daylight in Jabalpur due to one sided love

MP: एकतरफा प्रेम के कारण सरेराह किशोरी की हत्या, बड़ी ओमती की घटना; आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर

Tue, 02 Jul 2024 10:38 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 02 Jul 2024 10:38 AM IST
सार

MP: एकतरफा प्रेम के कारण युवक ने सरेराह किशोरी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। आरोपी युवक तथा किशोरी स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। किशोरी ने कुछ समय पहले आरोपी युवक से बातचीत बंद कर दी थी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।
 

विज्ञापन
Teenage girl murdered in broad daylight in Jabalpur due to one sided love
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

प्रभारी सीएसपी ओमती राजेश कुमार राठौर से प्राप्त जानकारी के अनुसार नया मोहल्ला निवासी तमन्ना उम्र 17 पर शाम लगभग साढ़े सात बजे बड़ी ओमती बाजार में किसी युवक ने चाकू से हमला कर दिया था। किशोरी को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया था। मेडिकल अस्पताल में डॉक्टरों प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो आरोपी युवक की पहचान आरोपी युवक की पहचान अंधेर देव निवासी गुफरान उम्र 20 साल के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी युवक तथा किशोरी दोनों एक साथ स्कूल में पढ़ते थे। दोनों के बीच पहचान थी और समय समय पूर्व किशोरी ने युवक से बातचीत बंद कर दी थी। जिसके कारण युवक ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर दिया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है तथा उसकी तलाश में संबंधित ठिकानों में दबिश जारी है।

विज्ञापन


भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हुई वारदात
प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी ओमती में स्थित रसोई होटल के सामने घटना घटित हुई है। घटनास्थल से ओमती थाने की दूरी 100 मीटर से कम है। इस रोड पर हमेशा भीड़भाड़ रहती है। इसके बावजूद भी आरोपी ने सरेराह वारदात को अंजाम देते हुए फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई नहीं आया युवती के बचाव में
सूत्रों के अनुसार घटना के समय रोड पर बडी संख्या में लोग उपस्थित थे। रोड पर यातायात का दबाव भी था। युवक जब किशोरी पर चाकू से वार कर रहा था तो किसी के बचाव करने की कोशिश नहीं की। युवक के फरार होने के बाद लोग आये और घायल किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed