{"_id":"6419a709c020d904fe0ce193","slug":"team-reached-balaghat-from-mumbai-to-investigate-air-craft-accident-collected-equipment-from-debris-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aircraft Accident: एयरक्रॉफ्ट हादसे की जांच करने मुंबई से पहुंची टीम, मलबे से उपकरण किए एकत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aircraft Accident: एयरक्रॉफ्ट हादसे की जांच करने मुंबई से पहुंची टीम, मलबे से उपकरण किए एकत्र
Tue, 21 Mar 2023 06:16 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 21 Mar 2023 06:16 PM IST
सार
बालाघाट में बीते दिनों दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रेनी एयरक्राफ्ट मामले की जांच करने सोमवार को मुंबई से 3 सदस्यीय जांच दल घटनास्थल पहुंचा था। जांच दल ने घटना के संबंध में साक्ष्य एवं डाटा एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
बालाघाट में ट्रेनी क्राफ्ट क्रैश हुआ था।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालाघाट जिले की किरनापुर तहसील के भक्कू टोला के जंगल में ट्रेनी एयरक्राफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच करने सोमवार को मुंबई से 3 सदस्यीय जांच दल घटनास्थल पहुंचा था। जांच दल ने घटना के संबंध में साक्ष्य एवं डाटा एकत्र किए हैं।
डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन डीजीसीए मुंबई की टीम ने 100 फीट गहरी खाई में बिखरे विमान के मलबे से जरूरी उपकरण रीडिंग बॉक्स, कॉकपिट के अंदर सिग्नल जैसी जानकारी एकत्रित की। जांच रिपोर्ट 3-4 दिनों में आ सकती है।
बिरसी एयरपोर्ट के प्रभारी शफीक शाह ने बताया कि जांच दल ने घटनास्थल पर पहुंच कर विमान के उडान की दिशा, दुर्घटना से पहले उसकी गति, पेड़ अथवा चट्टा से टकराने आदि का आकलन किया गया। रीडिंग बाक्स यदि सुरक्षित होगा तो उसमें ट्रेनी एयरक्राफ्ट के आखिरी समय में स्पीड की जानकारी मिल जाएगी। पुलिस के पास सुरक्षित रखे गए विमान का ब्लैक बॉक्स जांच दल को सौंप दिया गया है। घटनास्थल के साक्ष्य ब्लैक बॉक्स में पायलट और ट्रेनी पायलट के बीच हुई बातचीत का सूक्ष्मता के साथ जांच कर हादसे के कारणों का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शनिवार को ट्रेनी एयरक्राफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उसके सवार गुजरात के कच्छ में रहने वाली महिला ट्रेनी पायलट व्रुशंका मोहश्वरी और हिमाचल प्रदेश के प्रशिक्षक पायलट मोहित ठाकुर की मौत हो गई थी।