फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Son-in-law sold his daughter and grandchildren

Jabalpur: दामाद ने बेच दिया बेटी व नातिनों को, हाईकोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए मांगी फ्रेश स्टेटस रिपोर्ट

Wed, 21 Aug 2024 09:31 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2024 09:31 PM IST
सार

मप्र हाईकोर्ट ने एक मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। एक साल से पुलिस लापता मां-बेटियों को तलाश नहीं कर पाई है। कोर्ट ने अब पुलिस से ताजा स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
Son-in-law sold his daughter and grandchildren
high court

विस्तार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाई गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि दामाद ने अपनी मौसी के साथ मिलकर बेटी तथा नातिनों को बेच दिया है। मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस को कार्यवाही के संबंध में फ्रेश स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जबलपुर के शहपुरा थानान्तर्गत रायताखेडा निवासी सिम्मी बाई की तरफ से याचिका दायर की गई थी। इसमें कहा गया था कि उसकी बेटी शीला का विवाह दिलीप चौधरी से हुआ था। उसकी बेटी की दो बेटियों भी थीं। बेटी और दोनों नाबालिग नातिन अप्रैल 2023 से लापता हैं। इसकी रिपोर्ट शहपुरा थाने में दर्ज करवाई थी। याचिका में कहा गया था कि उसके दामाद ने अपनी मौसी कविता चौधरी के साथ मिलकर उसकी बेटी तथा नाबालिग नातिनों को बेच दिया है। शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद भी पुलिस अभी तक उनके संबंध में कोई सुराग नहीं लगा पाई है। 
विज्ञापन


याचिकाकर्ता की सुनवाई के दौरान पुलिस ने बताया कि गायब महिला तथा उसकी बच्चियों के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला है और उनके संबंध में पतासारी जारी है। हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा तथा जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि एक साल से अधिक का समय गुजर जाने के बावजूद भी पुलिस अभी तक लापता मां-बेटियों की तलाश नहीं कर पाई है। युगलपीठ ने पुलिस कार्यवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही के संबंध में फ्रेश स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed