फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Sikh community approaches High Court against film emergency

Jabalpur News: कंगना रनौत की फिल्म "इमर्जेन्सी" के खिलाफ सिख समुदाय का विरोध, हाईकोर्ट में याचिका दायर

Sat, 31 Aug 2024 11:00 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2024 11:00 PM IST
सार

अभिनेत्री कंगना रानौत की आने वाली फिल्म इमर्जेन्सी के खिलाफ सिख समुदाय में आक्रोष व्यक्त है। फिल्म के खिलाफ सिख समुदाय ने हाईकोर्ट की शरण ली है। याचिका में कहा गया है कि फिल्म के ट्रेलर में सिख समुदाय को अत्यंत नकारात्मक तरीके से दिखाया गया है।

विज्ञापन
Sikh community approaches High Court against film emergency
कंगना की फिल्म के विरोध में हाईकोर्ट पहुंचा सिख समुदाय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंगना रनौत की आगामी फिल्म "इमर्जेन्सी" के खिलाफ सिख समुदाय में आक्रोश फैल गया है। जबलपुर सिख संगत और श्री गुरु सिंह साहिब इंदौर ने फिल्म के ट्रेलर में सिख समुदाय को नकारात्मक तरीके से प्रदर्शित करने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में दावा किया गया है कि फिल्म के ट्रेलर में सिखों को खालिस्तान की मांग करते हुए दिखाया गया है और उन्हें हिंसा का शिकार बनते हुए दर्शाया गया है। समुदाय का कहना है कि फिल्म से सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है और सिख समाज की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। याचिका पर सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है।

विज्ञापन


विज्ञापन
 जबलपुर सिख संगत तथा श्री गुरु सिंह साहिब इंदौर की तरफ से उक्त याचिका दायर की गयी है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता एन एस रूपराह ने बताया कि जबलपुर सिख संगत के अंतर्गत 20 गुरुद्वारे 16 षाला तथा 5 कॉलेज आते हैं। श्री गुरु सिंह साहिब इंदौर के अंतर्गत 30 गुरुद्वारे आते हैं। दोनों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया था। संयुक्त बैठक में कंगना रनौत की आगामी फिल्म इमर्जेन्सी के विरोध का निर्णय लिया गया। फिल्म के ट्रेलर में सिख समुदाय को अत्यंत नकारात्मक रूप में प्रदर्शित किया गया है। जिसके खिलाफ केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय के सचिव को 6 सितंबर को प्रदर्षित होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता रूपराह में बताया कि फिल्म के ट्रेलर में वोट के बदले खालिस्तान की मांग करना तथा सिख समुदाय के लोगों को बस से उतारकर उनकी गोली मारकर हत्या करना बताया गया है। याचिका में कहा गया है कि फिल्म के प्रदर्शन से देश में सांप्रदायिक द्वेष उत्पन्न होगा। इसके अलावा सिख समाज की छवि धूमिल होगी। फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करते हुए उक्त याचिका दायर की गयी है।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed