फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Satta Ka Sangram amar ujala People issue was discussed over tea in Jabalpur

Satta Ka Sangram: जबलपुर में चाय पर चर्चा में बोले- धर्म के नाम पर जो पर्दा पड़ा है, उससे लोग अंधे हो गए हैं

Sat, 13 Apr 2024 08:50 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 13 Apr 2024 08:50 AM IST
सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में है। यहां सुबह लोगों के साथ चाय पर चर्चा की गई। दोपहर में युवाओं से मुद्दे जाने जाएंगे और शाम को राजनीतिक दलों के नेता सवालों के जवाब देंगे।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram amar ujala People issue was discussed over tea in Jabalpur
जबलपुर में चाय पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज यानी शनिवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर में पहुंचा है। यहां सुबह लोगों से चाय पर चर्चा की गई। इस दौरान लोगों ने जबलपुर में हुए विकास और मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त की।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि जबलपुर लोकसभा सीट से कुल 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस बार बीजेपी ने अपने उम्मीदवार को बदलते हुए आशीष दुबे को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने इस बार दिनेश यादव पर जीत का भरोसा जताया है। जबलपुर की इस सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाय पर चर्चा के दौरान अमरजीत सिंह वेदी ने कहा, जबलपुर में सबसे बड़ी समस्या यातायात की है। यहां अभी भी यातायात सुव्यवस्थित नहीं है। यहां एयरपोर्ट तो बना है, लेकिन फ्लाइट की कमी है। पूरे जबलपुर में स्मार्ट सिटी का काम जारी नहीं है। क्राइम काफी कंट्रोल है। केंद्र और राज्य की सरकारें अच्छा काम कर रही हैं। यहां फ्लाईओवर बनना चाहिए, जिससे ट्रैफिक डायवर्ट हो जाए।

मनोज खंडेलवाल ने कहा, मोदी जी ही आएंगे, पूरे देश में अच्छा काम कर रहे हैं। यहां जो सांसद पहले थे, वो भी साफ-सुथरी छवि के थे। इस बार भी अच्छे प्रत्याशी हैं। बीजेपी के सभी प्रत्याशी साफ सुधरी छवि की ही चुनाव मैदान में हैं। पूरे देश में सड़कें अच्छी हो गई हैं।

खंडेलवाल ने कहा, अपराध खत्म हो गया है, जीएसटी आने से देश को एक अच्छी छवि मिली है। मोदी जी ने व्यापारियों के लिए अच्छा काम किया है। देश की जीडीपी अच्छी होगी तो लोगों को रोजगार मिलेगा। पहले जो क्राइम होता था, वो सब अब बंद हो गया है। देश में नोटबंदी होने से अच्छा काम हुआ है।

प्रदीप जैन बोले, लोकतंत्र को खतरा दिख रहा है। बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। लूट-डकैती इनको नहीं दिखती। सबसे बड़ा ट्रैप जो हो गया है, वह धर्म के नाम पर है। धर्म के नाम पर लोगों की आंखों में पर्दा पड़ गया है, लोग अच्छी चीज देखना ही नहीं चाहते।


हाईकोर्ट एडवोकेट मनोज ने कहा, हमको नहीं लगा कि मोदी सरकार धर्म, सत्य और नीति पर चल रही है। दस साल विकास हुआ है। जबलपुर में खूब विकास हुआ है, यहां रोजगार लगाना चाहिए। यहां इससे पहले कभी इतना विकास नहीं हुआ, जितना अब हो रहा है। कुछ मुद्दों पर सरकार को जरूर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस की सोच अलग है।

हेमन अग्रवाल ने कहा, यहां बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे की टांग खींचने में लगी रहती हैं। हमारे यहां दमदार नेता इसलिए नहीं हुआ, क्योंकि यहां नेता लोग आपस में ही लड़ रहे हैं। प्रदेश के अन्य शहर विकास कर रहे हैं और हमारे यहां विकास नहीं हो रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed