{"_id":"693ac69bbbf0af6df50c6155","slug":"sand-trader-shot-dead-in-broad-daylight-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3723585-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जबलपुर में खौफनाक हत्या से दहशत, रेत कारोबारी को दिनदहाड़े गोली मारी; पहले भी हो चुका जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जबलपुर में खौफनाक हत्या से दहशत, रेत कारोबारी को दिनदहाड़े गोली मारी; पहले भी हो चुका जानलेवा हमला
Thu, 11 Dec 2025 08:06 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 08:06 PM IST
सार
खितौला में दिनदहाड़े रेत कारोबारी धर्मेंद्र उर्फ चिंटू ठाकुर की बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। चिंटू का विवाद आपराधिक तत्व अस्सू विश्वकर्मा से चल रहा था, जिसने पहले भी उस पर फायरिंग की थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जबलपुर में रेत कारोबारी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खितौला थाना बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े रेत कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। कनपटी में गोली लगने के कारण कारोबारी लहूलुहान अवस्था में घटनास्थल पर ही गिर गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रेत कारोबारी का क्षेत्र के आपराधिक तत्व अस्सू विश्वकर्मा से विवाद चल रहा था। उसने कुछ समय पूर्व भी रेत कारोबारी को गोली मारी थी परंतु उसकी जान बच गई थी।
विज्ञापन
खिलौता थाना प्रभारी अर्चना सिंह जाट के अनुसार 42 वर्षीय धर्मेन्द्र उर्फ चिंटू ठाकुर पिता रणजीत सिंह ठाकुर गुरुवार दोपहर एक बजे के लगभग बारी बहु स्टेडियम से खितौला बाजार जाने के लिए बाइक से निकला था। इस दौरान पीछा करते हुए बाइक सवार दो युवक आए और चिंटू पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही चिंटू सड़क पर लहुलूहान होकर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचते उसके पहले ही दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना देकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी युवकों के संबंध में पतासाजी भी प्रारंभ कर दी है। पुलिस को घटना का सीसीटीवी वीडियो भी मिला है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सायबर ठगों को बैंक खाते किराए पर देने वालों को बंधक बनाकर पीटा, जानिए किसने और क्यों की मारपीट?
विज्ञापन
थाना प्रभारी जाट ने बताया कि चिंटू का क्षेत्र में रहने वाले अस्सू विश्वकर्मा से विवाद चल रहा था। कुछ समय पूर्व भी अस्सू ने चिंटू को गोली मारी थी। परिजनों का आरोप है कि उक्त प्रकरण में जेल से जमानत पर छूटने के बाद अस्सू ने चिंटू को जान से मारने की धमकी दी थी। अस्सू आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके खिलाफ कई अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। परिजनों के आरोपों के आधार पर भी पुलिस जांच में जुटी है।
