फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Ruckus in the wedding procession: The bride's brother was killed when the cooler was switched off

बरात में बवाल: कूलर बंद होने पर दुल्हन के भाई को मार डाला, चाकू से हमला कर चार युवकों ने दिया घटना को अंजाम

Wed, 10 Jul 2024 10:53 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 10 Jul 2024 10:53 PM IST
सार

जबलपुर में एक शादी समारोह में कूलर बंद होने पर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। बरात में आए आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दुल्हन के भाई को चाकुओं से गोद दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Ruckus in the wedding procession: The bride's brother was killed when the cooler was switched off
इंदौर के समीप युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के माढ़ोताल क्षेत्र के एक मैरिज लॉन में आयोजित शादी समारोह में कूलर बंद होने की बात पर हत्या हो गई। बरात में शामिल चार युवाओं ने दुल्हन के रिश्ते के भाई की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। वारदात से पूरे समारोह में भगदड़ का माहौल बन गया। परिजन घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन खून अधिक बहने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे खुशियों भरे माहौल में मातम छा गया। पुलिस ने सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों की पहचान करते हुए दो को गिरफ्तार कर लिया है, फरार दो अन्य की पुलिस तलाश कर रहीं है।
विज्ञापन


डीएसपी बीएस गोठरिया के अनुसार शास्त्री नगर तिलवारा क्षेत्र से बरात मेट्रो लॉन मैरिज गार्डन आईटीआई माढ़ोताल क्षेत्र में आई थी। देर रात दो बजे के लगभग शादी की रस्में चल रही थी। इस दौरान एक कूलर बंद हो गया। कूलर बंद होने बारात में आया एक युवक भड़क गया। जिससे हल्ला मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर दुल्हन के मामा का लड़का राज उर्फ काला अहिरवार (19) आया और उसने बराती को समझाते हुए कहा कि दो मिनट में कूलर सुधर जाएगा, लेकिन बराती युवक किसी भी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं थे और गाली गलौज करने लगा। उसी दौरान राज ने बरात में आए इस युवक को एक चांटा मार दिया। 
विज्ञापन


गुस्साया बराती बाहर निकला और फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। साथियों के आते ही युवक ने राज को बात करने के लिए बाहर बुलाया। राज के बाहर आते ही सभी ने पकड़कर राज के साथ मारपीट की। इस बीच युवक ने राज पर चाकुओं से हमला कर दिया। शोर सुनकर शादी में आए लोग भागते हुए बाहर आए देखा तो राज खून से लथपथ हालत में छटपटा रहा था। जिसे उठाकर मेडिकल अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने राज को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इधर राज की हत्या की खबर से शादी समारोह की चहल-पहल मातम में बदल गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने सीसीटीव्ही कैमरों की मदद से वारदात को अंजाम देने वालो की पहचान की। जिसमें सौरभ देवक, आदर्श तिवारी व दो अन्य युवक राज के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला करते नजर आए। पुलिस ने मामले में आरोपी सौरभ व आदर्श तिवारी को हिरासत में लेकर दो अन्य की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed