फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Recovery agent who came to collect car installment was murdered accused are in police custody

Jabalpur Crime: गाड़ी की किश्त लेने आए रिकवरी एजेंट की हत्या, आरोपी दोनों भाई पुलिस गिरफ्त में

Wed, 25 Sep 2024 08:44 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 25 Sep 2024 08:44 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि रिकवरी एजेंट गाड़ी की किश्त लेने आया था। इसी दौरान उसकी हत्या की गई।

विज्ञापन
Jabalpur Recovery agent who came to collect car installment was murdered accused are in police custody
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में फाइनेंस कंपनी के वसूली एजेंट के अंधे कत्ल का मामला पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया है। फाइनेंस एजेंट की हत्या करने वाले दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फाइनेंस एजेंट बाइक की किश्त लेने गया था। इस दौरान विवाद होने पर रिश्ते में भाई लगने वाले युवकों ने रॉड तथा फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


सीएसपी गोरखपुर एचआर पांडे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजीवनी नगर थानान्तर्गत ग्राम कुगवा में मंगलवार शाम एक युवक की रक्त रंजित लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना स्थल से कुछ दूरी पर युवक की एक्टिवा गाड़ी भी मिली थी। युवक का सिर बुरी तरह कुचल दिया गया था। मृतक की शिनाख्त शाही नाका निवासी राहुल लोधी उम्र 35 साल के रूप में हुई थी। वह श्रीराम फाइनेंस में एजेंट के रूप में काम करता था। युवक सुबह लगभग 10 बजे अपने घर से निकला था।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। पुलिस को विवेचना में दौरान पाया कि ग्राम कुनवा निवासी गोगा अहिरवार ने श्रीराम फाइनेंस से बाइक फाइनेंस करवाई थी। उसकी आठ हजार रुपये प्रतिमाह किश्त थी। वसूली एजेंट किश्त वसूलने के लिए उसके गांव गया था। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया और गोगा ने अपने चचेरे भाई बल्लू के साथ मिलकर रॉड व फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लाश को सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed