फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Postmortem of female Naxalites took place under tight security arrangements

MP: नक्सली मुठभेड़ में मारी गईं चार महिला नक्सलियों के शव परिजनों को सौंपे, अस्पताल में रही सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 22 Feb 2025 09:07 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 09:07 PM IST
सार

चारों महिला नक्सलियों पर कुल 62 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक नक्सलियों के परिजन मौजूद थे, लेकिन पुलिस की सख्त निगरानी के चलते किसी भी बाहरी व्यक्ति को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई।

विज्ञापन
Postmortem of female Naxalites took place under tight security arrangements
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गुरुवार को कान्हा-भोरदेव डिवीजन के सुपखार रेंज स्थित रौंदा जंगल क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मारी गईं 62 लाख रुपये की इनामी चार महिला नक्सलियों के शवों का शनिवार को जिला अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोस्टमार्टम किया गया। इसके पश्चात, शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के दौरान जिला अस्पताल को पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। मीडिया कर्मियों का प्रवेश पूरी तरह निषेध था और मृत नक्सलियों के परिजनों को पुलिस द्वारा निगरानी में रखा गया था।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर हॉक फोर्स और पुलिस बल की संयुक्त टीम की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें चार महिला नक्सलियों को मार गिराया गया। मृतकों की पहचान आशा, निवासी दक्षिण बस्तर, जिला सुकमा, जो भोरमदेव एरिया कमेटी की कमांडर थी, शीला उर्फ पदम उर्फ सरिता, निवासी पेन्टा, थाना जगरगुंडा, जिला सुकमा, छत्तीसगढ़, जो एसीएम, भोरमदेव एरिया कमेटी की सदस्य थी, रंजीता, जिला कोण्डागांव, छत्तीसगढ़, जो भोरमदेव एरिया कमेटी की एसीएम थी और लख्खे मरावी, जिला सुकमा, छत्तीसगढ़, जो भोरमदेव एरिया कमेटी की एसीएम थी, के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों महिला नक्सलियों पर कुल 62 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक नक्सलियों के परिजन मौजूद थे, लेकिन पुलिस की सख्त निगरानी के चलते किसी भी बाहरी व्यक्ति को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम उनके शवों को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed