{"_id":"6abe73acbedb61af4b08c2e9","slug":"patwari-caught-red-handed-accepting-a-bribe-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4787073-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: दो हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, नामांतरण के लिए मांगी घूस तो ईओडब्ल्यू ने बिछाया जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: दो हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, नामांतरण के लिए मांगी घूस तो ईओडब्ल्यू ने बिछाया जाल
Thu, 01 Oct 2026 09:00 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:00 PM IST
सार
जबलपुर में ईओडब्ल्यू ने दुकान के नामांतरण के लिए 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी मनोज बघेल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि पटवारी ने नामांतरण के लिए 5 हजार रुपये मांगे थे। शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया
विस्तार
ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने दुकान के नामांतरण के लिए 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी मनोज बघेल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नामांतरण के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद ईओडब्ल्यू ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें शिकायत सही पाई गई।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू डीएसपी मनजीत सिंह के अनुसार, मनोज बघेल तहसील अधारताल में पटवारी के पद पर पदस्थ था और उसके पास हल्का क्रमांक-2 का प्रभार था। शिकायतकर्ता शरद विश्वकर्मा की मां राधा विश्वकर्मा के नाम ग्रीन सिटी में एक दुकान खरीदी गई थी। दुकान के नामांतरण के लिए तहसील कार्यालय अधारताल में आवेदन दिया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: राहुल के बालाघाट दौरे पर भाजपा का पलटवार, राजेंद्र शुक्ल बोले- ‘पॉलिटिकल टूरिज्म’ करने आए
विज्ञापन
नामांतरण के लिए कई बार तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद शरद ने संबंधित पटवारी से संपर्क किया। आरोप है कि पटवारी ने नामांतरण की कार्रवाई के लिए 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इसके बाद शरद ने ईओडब्ल्यू कार्यालय में शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के बाद ईओडब्ल्यू ने ट्रैप की कार्रवाई की। रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 2 हजार रुपये लेकर पटवारी ने शिकायतकर्ता को कृषि उपज मंडी परिसर स्थित गायत्री मंदिर के पास बुलाया। जैसे ही पटवारी ने रुपये लेकर अपने पास रखे, ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
