{"_id":"66ae101e008656f0c80b82c4","slug":"murder-of-middle-aged-man-sleeping-outside-the-house-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-1958978-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपियों ने कई वार किए, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपियों ने कई वार किए, पुलिस ने शुरू की जांच
Sat, 03 Aug 2024 07:08 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 07:08 PM IST
सार
जबलपुर में घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। तीन-चार अज्ञात आरोपियों ने उस पर चाकू से कई वार किए। युवक के चिल्लाने की आवज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर के बरगी थानान्तर्गत ग्राम निगरी में शनिवार सुबह घर के बाहर शेड के नीचे सो रहे व्यक्ति की अज्ञात आरोपियों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस घटना के कारण और अज्ञात आरोपियों के संबंध में पतासाजी कर रही है।
विज्ञापन
बरगी सीएसपी सुनील नेमा के अनुसार ग्राम निगरी निवासी मुकेश कुमार (51) नेशनल हाईवे के किनारे बने कच्चे मकान में मां के साथ रहता था। कोई काम नहीं करने के कारण उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। पत्नी दोनों बच्चों के साथ अपने मायके में रहती थी। अधेड़ के पिता शिक्षक थे, उनकी मौत के बाद मां को मिलने वाली पेंशन से परिवार का गुजारा चलता था। हाल ही में उसकी मां पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टेमर भीटा गई थीं।
विज्ञापन
मुकेश घर पर अकेला था, वह रोजाना की तरफ रात को घर के बाहर बने शेड के नीचे सो रहा था। तड़के उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आए। इस दौरान उन्होंने तीन-चार लोगों को भागते हुए देखा। लोगों मुकेश के पास पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा था, उसके शरीर पर चाकुओं के कई वार किए गए थे। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां, प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों के संबंध में पतासाजी जारी है।
विज्ञापन
