फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Municipal Corporation contractor committed suicide by shooting himself, did not receive salary for eight month

Jabalpur: नगर निगम ठेकेदार ने खुद को गोली मार की आत्महत्या, आठ माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक तंगी में थे

Thu, 11 Jan 2024 05:46 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 05:46 PM IST
सार

जबलपुर के बधैया मोहल्ला में रहने वाले नगर निगम ठेकेदार भगवान सिंह (54)  ने गुरुवार की सुबह घर पर खुद की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी, परिवार तथा संपत्ति विवाद बताया गया है।

विज्ञापन
Municipal Corporation contractor committed suicide by shooting himself, did not receive salary for eight month
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गोहलपुर थानांतर्गत बधैया मोहल्ला निवासी नगर निगम के ठेकेदार ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ठेकेदार की बेटी का विवाह फरवरी में निर्धारित था। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी, पारिवारिक व संपत्ति विवाद बताया गया है।
विज्ञापन


गोहलपुर थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल के अनुसार बधैया मोहल्ला निवासी भगवान सिंह (54) नगर निगम के ठेकेदारी का काम करता है। ठेकेदार ने गुरुवार की सुबह घर पर खुद की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी, परिवार तथा संपत्ति विवाद बताया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन


मृतक की बेटी का विवाह 18 फरवरी को निर्धारित था। ठेकेदार का बेटा भी बीमार था, जिसे उपचार के लिए वह 14 जनवरी के बाद अहमदाबाद लेकर जाने वाला था। परिजनों का आरोप है कि गत आठ माह से नगर निगम से पेमेंट नहीं हुई थी। नगर निगम में लगभग 70 लाख का पेमेंट तथा एफडी रुकी हुई थी। इसके कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव का कहना है कि तकनीक तथा वित्त कारण से कई ठेकेदारों के पेमेंट रुके हुए हैं। मद आने तथा तकनीकी दिक्कत के हल होते ही ठेकेदारों को भुगतान कर दिया जाता है। उन्होंने कुछ दिन पूर्व भी कार्यभार ग्रहण किया है। हमारी प्राथमिकता रहती है कि ठेकेदारों का भुगतान नियम अनुसार शीघ्र से शीघ्र किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed