फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News Why no action was taken against poachers of Chinkara HC sought answers from officials of FD

MP News: चिंकारा के शिकारियों पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई, वन विभाग के अधिकारियों से हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Wed, 06 Sep 2023 08:44 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 06 Sep 2023 08:44 AM IST
सार

चिंकारा का शिकार कर उसके मीट का परिवहन करने वालों पर कार्रवाई न होने के मामले को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्ती से लिया है। वन विभाग के अधिकारियों से हाईकोर्ट ने जवाब मांगा है।

विज्ञापन
MP News Why no action was taken against poachers of Chinkara HC sought answers from officials of FD
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने चिंकारा का शिकार कर उसके मीट का परिवहन करने वालों पर कार्रवाई न होने के मामले को सख्ती से लिया। चीफ जस्टिस रवि विजय मलिमठ और जस्टिस विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने मामले में अनावेदक वन अधिकारियों से पूछा है कि अब मामले में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

विज्ञापन


यह जनहित याचिका टीकमगढ़ निवासी प्रकाश प्रजापति की ओर से दायर की गई है, जिसमें कहा गया कि आबकारी अधिकारियों ने 20 मई 2010 को सफेद बोलेरो गाड़ी से अवैध शराब और चिंकारा का चार किलो मीट जब्त किया था। उसके बाद आबकारी विभाग ने तत्काल उक्त मीट को टीकमगढ़ के वन अधिकारियों को सौंप दिया। उसके दूसरे दिन मीट को जांच के लिए वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट देहरादून भेज दिया। 
विज्ञापन


अगस्त 2010 में रिपोर्ट आई, जिसमें पाया गया कि उक्त मीट चिंकारा का था। इसके बाद आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। याचिकाकर्ता ने आरटीआई के तहत डीएफओ टीकमगढ़ से उक्त मामले की जानकारी मांगी, लेकिन उसे अधूरी जानकारी दी गई। आबकारी विभाग से दस्तावेजों सहित पूरी जानकारी लेकर पीसीसीएफ को पत्र भेजकर कार्रवाई किए जाने की राहत चाही गई, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिस पर हाईकोर्ट की शरण ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में वन विभाग के एडीशनल चीफ सेक्रेटरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक भोपाल और वन मंडल अधिकारी टीकमगढ़ को पक्षकार बनाया गया है। सुनवाई पश्चात् न्यायालय ने अनावेदकों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब पेश करने कहा है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मनीष वर्मा ने पक्ष रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed